Film Wrap: तनुश्री पर राखी के आरोप, करीना-अमृता की मस्ती

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर बॉलीवुड में कुछ सितारे तनुश्री का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इस विवाद पर मौन धारण किए हुए हैं. दूसरी ओर बिग बॉस में श्रीसंत लगातार विवादों में बने हैं. बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें जानिए एकसाथ.

Advertisement
फिल्म रैप फिल्म रैप

पुनीत उपाध्याय

  • ,
  • 30 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर बॉलीवुड में कुछ सितारे तनुश्री का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इस विवाद पर मौन धारण किए हुए हैं. दूसरी ओर बिग बॉस में लगातार विवादों में बने हैं. बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें जानिए एकसाथ.

बॉलीवुड में खान और अमृता अरोड़ा की दोस्ती काफी मशहूर है. दोनों हर रोज साथ-साथ योगा क्लास जाती हैं. इस दौरान दोनों अपनी क्लास पूरी करने के बाद जमकर मस्ती करती हैं.

Advertisement

गांधी-नेहरू परिवार और कपूर परिवार की करीबी जगजाहिर है. हाल ही में कपूर खानदान और गांधी पर‍िवार की करीब‍ियों के बारे में पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में कई बड़े खलासे किए.

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी जल्द ही अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान के लिए उत्साहित हैं. पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि अंगद बेदी नेहा के लिए ग्रैंड बेबी शावर पार्टी का सरप्राइज देने वाले हैं. और अंगद बेदी ने इस पार्टी का आयोजन इस वीकेंड कर ही दिया जिसमें नेहा धूपि‍या प्रिंसेस लुक में पहुंची.

बिग बॉस सीजन 12 में आने के बाद से ही श्रीसंत घर से बाहर निकलने की जिद पकड़े बैठे हैं. वह बात-बात पर या तो भावुक हो जाते हैं या बहुत ही एग्रेसिव. घर के कई सदस्यों से श्रीसंत का झगड़ा हो चुका है हालांकि ज्यादातर लोग उनकी सीनियॉरिटी का सम्मान करते हुए उनसे एक हद से ज्यादा नहीं बोलते हैं. हाल ही में श्रीसंत घर में आए एक खास मेहमान करण पटेल से उलझ गए.

Advertisement

ने 10 साल पहले आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. प‍िछले द‍िनों एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा है कि एक आइटम सॉन्ग के दौरान नाना इंटीमेट होना चाहते थे, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थीं. इस बयान के बाद कई द‍िनों से हंगामा मचा हुआ है. अब इस पूरे मामले पर अब राखी सावंत का बयान सामने आया है. वैसे तो राखी सावंत को कंट्रोवर्सी क्वीन माना जाता है उनका बयान यहां इसल‍िए मायने रखता है क्योंकि 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने में राखी सावंत ने ही तनुश्री दत्ता को र‍िप्लेस किया था.

हिन्दी सिनेमा की सबसे रोमांटिक फिल्म कही जाने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि काजोल की इस सुपर डुपर हिट फिल्म को अब तक उनके पति अजय देवगन ने नहीं देखा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »