बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. रामायण के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मिली. वहीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुन सब हैरान है.
बिना इजाजत गाड़ी में घुसा असिस्टेंट डायरेक्टर, शर्ट उतारकर दिखाया टैटू, कांप गई एक्ट्रेस
काजल अग्रवाल, रणबीर कपूर की रामायण में मंथरा के रोल में दिखेंगी. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया.
24 साल की शादी-2 बच्चों के पेरेंट्स, खान खानदान के बेटे-बहू की क्यों टूटी शादी? सीमा ने बताई सोहेल खान संग तलाक की वजह
सोहेल खान और सीमा सजदेह का अलायंस शो में खास बॉन्ड देखने को मिला. दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखकर कईयों के मन में ये सवाल आया कि आखिर दोनों अलग क्यों हो गए? अब सीमा ने फाइनली सोहेल संग तलाक की वजह बता दी है.
18 साल से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बादशाहत, भावुक हुए 'जेठालाल', खोले कई राज
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने 18 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर पूरी टीम ने जश्न मनाया. शो के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने अपने किरदार से जुड़ी कई बातें साझा कीं.
कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' पर बढ़ा विवाद, सोनू सूद ने जताई नाराजगी, बोले- ये शर्मनाक है
बॉलीवुड और साउथ के एक्टर सोनू सूद ने कंगना रनौत के जेन-जी को दिए बयान को शर्मनाक बताया है. वहीं कंगना रनौत ने अपने 'जेनरेशन गटर' वाली कमेंट का बचाव किया है.
Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहुर्त में जारी होगा 'रामायण' का ट्रेलर, 4 बजकर 15 मिनट का वक्त तय, 'स्पाइडर मैन' से जुड़ा कनेक्शन
रामायण फिल्म का ट्रेलर अब ठीक दो दिनों के बाद पूरी दुनिया देखने वाली है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अनाउंस किया है कि स्पाइडरमैन 4 की रिलीज के साथ उनकी फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को इंडियन समय अनुसार सुबह 4.15 बजे रिलीज हो जाएगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क