Film Wrap: बॉक्स ऑफिस पर रजनी का कमाल, मणिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज

फिल्म रैप में जानें सिनेमा, ग्लैमर और टीवी की दुनिया से जुड़ी कुछ रोचक बातें.

Advertisement
फिल्म रैप (फोटो इंडिया टुडे) फिल्म रैप (फोटो इंडिया टुडे)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

जानें सिनेमा, ग्लैमर और टीवी की दुनिया से जुड़ी कुछ रोचक बातें. कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज हो गया. इसके अलावा रजनीकांत की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नए कीर्तिमान रचती नजर आ रही है.

कंगना रनौत की फिल्म "मणिकर्ण‍िका: द क्वीन ऑफ झांसी" का ट्रेलर रिलीज हो गया है. तीन मिनट 19 सेकेंड में झांसी की रानी  लक्ष्मीबाई के जीवन के कई पहलुओं को दिखाया है. लीड रोल में कंगना रनौत हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है, वो इसे अपना प्यार और ड्रीम प्रोजेक्ट घोषित कर चुकी हैं.

Advertisement

बिग बॉस में सेमी फिनाले वीक चल रहा है. इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क सभी घरवालों के लिए अहम है. टिकट टू फिनाले जीतने के लिए घर में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. 14 हफ्तों तक शांत बैठे करणवीर बोहरा अब एग्रेसिव हो गए हैं. उन्होंने श्रीसंत के क्रिकेट करियर पर हमला बोला है. केवी ने श्रीसंत को चीटर कहा, जिसके बाद क्रिकेटर का पारा गर्म हो गया.

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म "केदारनाथ" 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. उनकी दूसरी मूवी "सिंबा" इसी महीने दिसंबर के आखिर में रिलीज को तैयार है. आजकल एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. सारा, मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दे रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के मजेदार जवाब दिए. आइए जानते हैं सारा ने किस सवाल पर क्या जवाब दिए.

Advertisement

29 नवंबर को रिलीज हुई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर नॉनस्टॉप कमाई कर रही है. साइंस फिक्शन बेस्ड मूवी को देश-विदेश में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

साल 2019 ऑस्कर में भारत की तरफ से उम्मीद अब भी बरकरार है. भारत में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है. 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' भारत में महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी टैबूज के विरोध में बात करती है. इसके अलावा इसमें असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम को भी दर्शाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »