अक्टूबर का पहला गाना रिलीज, काफी रोमांटिक नजर आए हैं वरुण-बनीता

वरुण धवन और बनीता संधू की आने वाली फिल्म अक्टूबर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है. ये एक रोमांटिक सान्ग है.

Advertisement
अक्टूबर अक्टूबर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

वरुण धवन और बनीता संधू की आने वाली फिल्म अक्टूबर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है. ये एक रोमांटिक सान्ग है. सान्ग वरुण और बनीता पर फिल्माया गया है. इससे कुछ दिन पहले फिल्म का एक थीम म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया था.

गाने के बोल 'ठहर जा' है. गाने को अभिरुची चांद ने अपने  शब्दों में पिरोया है. म्यूजिक शांतनु मोइत्रा ने दिया है. गाने को अरमान मलिक ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है.

Advertisement

गाने में वरुण और बनीता के प्रेम प्रसंगों को पनपते हुए दिखाया गया है. दोनों गाने के दौरान काफी मासूम नजर आ रहे हैं खास तौर पर बनीता अपने सरल और सुंदर हाव-भाव से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही हैं.

कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक म्यूजिक वीडियो थीम रिलीज किया था. फिल्म के म्यूजिक मेकिंग सीन्स को मधुर संगीत के साथ दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर के थीम म्यूजिक को लोगों ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद ये सुरमई वीडियो लोगों के लिए निकाला गया.

फिल्म की कहानी डेन और स्यूइली की प्रेम कहानी है जो एक एक फाइव स्टार होटल में होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने आते हैं. इसी बीच दोनों के बीच प्यार पनपता है. फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement