देखें, फरहान की फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है.

Advertisement
फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और अनु कपूर की आने वाली फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. फिल्म के पोस्टर में फरहान अख्तर और अनु कपूर साधू के रूप में बैठे नजर आ रहे हैं.


पोस्टर का बैकग्राउंड देखकर लगता है कि यह सेट कहीं विदेश का है. पोस्टर में जो टैगलाइन लिखी है उससे पता चलता है कि फिल्म ठगों की जिंदगी पर आधारित है. इसलिए हो सकता है कि फरहान और अनु फिल्म में ठगों का किरदार निभाते नजर आएं.

Advertisement

यह पहली बार है जब फरहान अख्तर और अनु कपूर साथ में काम करते नजर आएंगे. अनु कपूर आखिरी बार फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे वहीं फरहान अख्तर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में दिखे थे.


बता दें कि फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ के डायरेक्टर आनंद सुरापुर है तो फिल्म के प्रोड्यूसर पुनीत देसाई हैं. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement