एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, क्या शादी के बाद बच्चे नहीं हो पाना वजह?

जानी मानी तमिल टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने किया सुसाइड. पंखे से लटकी मिली लाश.

Advertisement
तमिल टीवी एक्ट्रेस प्रियंका तमिल टीवी एक्ट्रेस प्रियंका

पूजा बजाज

  • ,
  • 18 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

तमिल इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थि‍त अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी.

प्रि‍यंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं. इस सीरियल में वह बाहुबली फेम एक्ट्रेस रम्या कृष्णनन के साथ नजर आईं थी. प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी. आज बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया. प्रियंका के सुसाइड को लेकर घरेलू कलह वजह बताई जा रही है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की शादी को करीब 3 साल गुजर चुके थे लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी. परिवार में परेशानी और अनबन होने की मुख्य वजह यही बताई जा रही है.

टीवी एक्ट्रेस की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है. आत्महत्या का मुख्य कारण पता लगाने के लिए जांच कार्य शुरू हो चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »