क्यों छपाक प्रमोशन के दौरान बार बार दीपिका हुईं इमोशनल?

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी इमोशनल इंसान हैं. फिल्म छपाक के प्रमोशंस के दौरान भी दीपिका को कई बार भावुक होते हुए भी देखा गया.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी इमोशनल इंसान हैं. फिल्म छपाक के प्रमोशंस के दौरान भी दीपिका को कई बार भावुक होते हुए भी देखा गया. फिल्म ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका खुद पर काबू नहीं कर पाई थीं और रोने लगी थीं. अब आजतक को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया है कि क्यों वो फिल्म प्रमोशन के दौरान इमोशनल हो जाती हैं.

Advertisement

फिल्म के बारे में मेघना गुलजार का ये भी कहना है कि फिल्म में दीपिका जब मुस्कुराती है तो वो उनकी मुस्कुराहट नहीं है वो मालती की मुस्कुराहट है. इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि फिल्म के लिए आपने मेकअप भी आपने ऐसा किया है. मेकअप के बाद आपको शायद लक्ष्मी के दर्द का एहसास होता होगा. लक्ष्मी उसी दर्द के साथ जी रही है. तो उस एक्सपीरियंस के बारे में बताइए.

इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा- 'बहुत मुश्किल एक्सपीरियंस रहा. एक एक्टर के तौर पर बहुत चैलेंजिग रहा. लेकिन एक इंसान के तौर पर इसने मुझे बहुत प्रभावित किया. ये बहुत आसान नहीं था. इसी कारण में बहुत इमोशनल हो जाती हूं. क्योंकि मुझे उन लम्हों के बारों में सोचना पड़ता है जो लक्ष्मी जीती है. एक एक्टर के तौर पर मैंने इसे बहुत एन्जॉय किया. लेकिन एक इंसान के तौर पर मैंने बहुत दर्द महसूस किया है.'

Advertisement

फिल्म में क्या है विक्रांत मैसी का किरदार?

फिल्म की बात करें तो बता दें कि की छपाक एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी है. फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही हैं. मूवी में विक्रांत मैसी उनके पार्टनर और सोशल एक्टिविस्ट के रोल में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »