सनी लियोनी ने लिया एकता कपूर से पंगा, जानें क्या है वजह

सनी लियोनी ने एकता कपूर को अपनी हरकतों की वजह से नाराज कर दिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन दोनों की दोस्ती मेें दरार आ गई. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
एकता कपर और सनी लियोनी एकता कपर और सनी लियोनी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी है. लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए उन्होंने एक ऐसे शख्स को नाराज कर दिया है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान दिलाई. यहां बात हो रही है सोप ओपेरा एकता कपूर की. खबर है कि इन दिनों उनके और सनी के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं.

Advertisement

मिड-डे की खबर के मुताबिक, एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशनल इवेंट में सनी को बुलाया था. लेकिन सनी ने जो किया उसका अंदाजा तो एकता को भी नहीं था. सनी ने एकता के इवेंट में आने से मना कर दिया. बस फिर क्या था, सनी की यह हरकत एकता को बिल्कुल पसंद नहीं आई.

रिपोर्ट के अनुसार, एकता चाहती थी कि सनी इस इवेंट का हिस्सा बनें. उनकी मौजूदगी से शो को फायदा होता. लेकिन सनी ने एकता कपूर को डेट्स ना होने का हवाला दिया. सनी के इस फैसले ने एकता को बहुत नाराज कर दिया है.

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सनी ने बालाजी को नाराज किया हो. इससे पहले भी सनी लियोनी एकता को नाराज कर चुकी हैं.

सनी लियोनी को बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी दिलाने में का बहुत बड़ा योगदान है. वैसे तो उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया था. लेकिन सनी को लोकप्रियता रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से मिली. यह गाना आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इस फिल्म के बाद सनी और एकता ने अच्छी दोस्ती हो हई थी. लेकिन फिलहाल दोनों के रिश्ते में तल्खी आ गई है.

Advertisement

अब देखना होगा कि एकता कपूर की नाराजगी कब तक रहती है और सनी लियोनी एकता को मनाने के लिए क्या करती हैं. ये दोनों फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे भी या नहीं. सनी जल्‍द ही के साथ फिल्‍म 'तेरा इंतजार' में नजर आने वाली हैं. यह फिल्‍म नवंबर में रिलीज होगी. इसका निर्देशन राजीव वालिया कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement