अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक को लेकर लग रही अटकलों पर अभिनेता-निर्माता अरबाज के पिता और नामी पटकथा लेखक सलीम खान ने उनके संबंधों पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं देते हैं.
पिछले कुछ महीनों से इस स्टार जोड़ी के बीच दूरियों पर अटकलें लग रही है. ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. 'मैं एक लेखक हूं. मुझसे किसी के प्रेम संबंध या अलग होने की खबरों के बारे में मत पूछिए. मैं अपने बच्चों की जिंदगी में दखल नहीं देता. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.
की मां जोएसे पोलीकार्प भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने को इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने कहा, वे एडल्ट हैं यह उनका काम है. मैं इसमें नहीं पड़ना चाहती. मैं इस बारे में प्रेस से नहीं बात करना चाहती. दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं.
लोकप्रिय रियल्टी शो पावर कपल में जब दोनों ने साथ आना बंद कर दिया तब से इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. केवल अरबाज ने ही शो की शूटिंग की जबकि शो के अंत में आई थीं. मलाइका और अरबाज का 13 साल का एक बेटा अरहान है.
दीपिका शर्मा / BHASHA