बीच पर बिकिनी में पोज दे रही हैं दिशा, क्या टाइगर ने किया क्लि‍क?

दिशा पटानी इन दिनों टाइगर श्रॉफ के संग हॉलीडे पर हैं. कुछ दिनों पहले ही दोनों विदेश निकले हैं. दिशा ने कुछ देर पहलेे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो वॉइट बिकिनी में नजर आ रही हैं.

Advertisement
दिशा पटानी दिशा पटानी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

दिशा पटानी इन दिनों टाइगर श्रॉफ के संग हॉलीडे पर हैं. कुछ दिनों पहले ही दोनों विदेश निकले हैं. दिशा ने कुछ देर पहलेे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो वॉइट बिकिनी में नजर आ रही हैं.

तस्वीर में दिशा बीच पर बिकिनी में बैठी हैं. यह तस्वीर जरूर टाइगर श्रॉफ ने ही खींची होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों श्रीलंका छुट्टियां मनाने गए हैं.

Advertisement

हॉलीडे पर जाते वक्त दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें टाइगर, दिशा की गोद में बैठे नजर आ रहे थे. एयरपोर्ट पर उनके साथ रणवीर सिंह भी थे. खबरें तो यह भी हैं कि रणवीर और दीपिका भी श्रीलंका ही न्यू ईयर मनाने गए हैं.

खबरों के मुताबिक, टाइगर और दिशा को म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं माना, लेकिन टाइगर ने एक बार कहा था कि वो आशा करते हैं कि दिशा की तरह उनकी कोई गर्लफ्रेंड हो.

दोनों डिनर, लंच, पार्टी, इवेंट्स में कई बार साथ देखे जा चुके हैं. दोनों अहमद खान की 'बागी 2' में पहली बार साथ नजर आएंगे. फिल्म में उनके अलावा प्रतीक बब्बर और मनोज वाजपेयी भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »