फिल्म बागी-2 का नया गाना रिलीज हुआ है. इसमें टाइगर श्राफ अपनी सह अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के 2 गाने रिलीज हो चुके हैं.
गाने में टाइगर श्रॉफ फिल्म में उनकी हिरोइन दिशा पटानी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो उन्हें कई तरह से प्रपोज करते हैं और उनको मनाने के लिए हल्के-पुल्के अंदाज में तरह-तरह की नादानी भरी हरकतें कर रहे हैं. गाने में दोनों की जोड़ी क्यूट नजर आ रही है.
गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है. इसके बोल 'ओ साथी...' हैं. इसे मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है. इसके पहले फिल्म का गाना अल्लाह मुझे और मुंडेया भी रिलीज हो चुका है. मुंडेया को पलक मुच्छल और नवराज हंस ने अपनी आवाज दी है.
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के ट्रेलर का एक मेकिंग वीडियो भी डाला था जिसमें वो खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे. बता दें कि फिल्म के पहले भाग में भी उनके एक्शन की काफी सराहना की गई थी.
फिल्म 30 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच उतारी जाएगी. फिल्म में इन दोनों कलाकरों के अलावा श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा, दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेई ने भी अभिनय किया है.
हंसा कोरंगा