पॉवरफुल एक्शन मोड में कंगना रनौत, चर्चा में धाकड़ का नया पोस्टर

कंगना रनौत का नाम इ‍न द‍िनों जजमेंटल है क्या फिल्म का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद से चर्चा में है. फैंस को फिल्म की र‍िलीज का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन जजमेंटल है क्या में न‍िभाए अतरंगे किरदार के बाद कंगना एक्शन अवतार में भी नजर आने जा रही हैं. कंगना की ये फिल्म होगी धाकड़. इस फिल्म का नया पोस्टर मंगलवार को र‍िलीज किया गया.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

कंगना रनौत का नाम इ‍न द‍िनों जजमेंटल है क्या फिल्म का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद से चर्चा में है. फैंस को फिल्म की र‍िलीज का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन जजमेंटल है क्या में न‍िभाए अतरंगे किरदार के बाद कंगना एक्शन अवतार में भी नजर आने जा रही हैं. कंगना की ये फिल्म होगी धाकड़. इस फिल्म का नया पोस्टर मंगलवार को र‍िलीज किया गया.

Advertisement

पोस्टर में गन लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही कंगना शानदार लग रही हैं. कंगना इससे पहले कई यादगार रोल कर चुकी हैं. कंगना हाल फिलहाल पहली एक्ट्रेस होंगी जो मेल एक्टर्स की तरह लार्जर दैन लाइफ अवतार में नजर आएंगी. कंगना को इस तरह सुपर एक्शन अवतार में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. ये फिल्म रजनीश 'राजी' घई के निर्देशन में बन रही है और यह अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी.

धाकड़ फिल्म को लेकर कंगना बेहद उत्साह‍ित हैं. बीत द‍िनों एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था, "मणि‍कर्ण‍िका की सक्सेस के बाद ऑडियंस ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें फीमेल हीरो वाली लार्जर देन लाइफ वाली फिल्में पसंद है. धाकड़ मेरे करियर की ना सिर्फ एक बेंचमार्क फिल्म है बल्क‍ि यह इंडियन सिनेमा का टर्न‍िंग प्वॉइंट भी होगा. इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाई गई है, जो फीमेल लीड एक्शन फिल्म है और दिवाली पर रिलीज होगी"

Advertisement

कंगना का मानना है कि धाकड़ फिल्म अच्छी चलती है तो इंडियन सिनेमा में महिलाओं को पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं होगी. सोहेल और राजी मेरे दोस्त हैं और हमने कुछ समय पहले से इस बारे में प्लानिंग की थी. मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसपर काम शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »