क्या है दीपिका पादुकोण का न्यू ईयर और बर्थडे प्लान? एक्ट्रेस ने बताया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को प्रमोट कर रही हैं. फिल्म को लेकर दीपिका काफी नर्वस भी हैं और एक्साइटेड भी. अब दीपिका ने अपने न्यू ईयर और बर्थडे प्लान के बारे में बताया है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को प्रमोट कर रही हैं. फिल्म को लेकर दीपिका काफी नर्वस भी हैं और एक्साइटेड भी. अब दीपिका ने अपने न्यू ईयर और बर्थडे प्लान के बारे में बताया है.

एएनआई से बातचीत में न्यू ईयर प्लान के बारे में दीपिका ने कहा- न्यू ईयर पर तो कोई रोमांटिक प्लान नहीं है. बाकी तो आप सभी जर्नलिस्ट संग प्रमोशन करने वाली हूं. ये ही है मेरा प्लान. मैं न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहती हूं. लेकिन 1 तारीख को जर्नलिस्ट आएंगे नहीं. उस दिन सभी लोग छुट्टी लेते हैं. तो मैंने बोला ठीक है मैं घर पर बैठ जाती हूं. कुछ क्लीनिंग वगैरह करती हूं. कुछ घर का काम कर लेती हूं. मौका मिलता तो मैं फर्स्ट को आप सब के साथ सेलिब्रेट कर लेती.

Advertisement

क्या है दीपिका का बर्थडे प्लान?

वहीं बर्थडे प्लान परने कहा- बर्थडे के बारे में मैंने सोचा ही नहीं है. क्योंकि फिल्म के प्रमोशन का काम इतना चालू है. फिलहाल मेरी सारी एनर्जी फिल्म रिलीज पर फोकस्ड है. मैंने तो अभी तक कुछ सोचा नहीं है. लेकिन मुझे सरप्राइज बहुत पसंद हैं. आप लोग जो भी केक लेकर आएं वो चॉकलेट केक ही लाना, क्योंकि मुझे चॉकलेट केक पसंद है.

बता दें कि दीपिका के लिए जनवरी महीना बहुत खास है. एक तो उनका बर्थडे (5 जनवरी) और दूसरा फिल्म छपाक का रिलीज होना. फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. मूवी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइर की भूमिका में हैं. फिल्म सत्य घटना पर आधारित है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »