चरस को कानूनी मंजूरी देना चाहते हैं ये कॉमेडी एक्टर, रितिक-कंगना पर बोले

कॉमेडियन एक्टर वरुण ठाकुर ने तमाम मुद्दों पर अपनी राय दी. उन्होंने कंगना रितिक के विवाद और फेमिन‍िज्म पर भी बात की.

Advertisement
वरुण ठाकुर वरुण ठाकुर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

कॉमेडियन एक्टर वरुण ठाकुर ने तमाम मुद्दों पर अपनी राय दी है. उन्होंने कंगना रितिक के विवाद और फेमिन‍िज्म पर भी बात की.

वरुण ठाकुर का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिले तो वह देश में चरस को कानूनी मान्यता देना चाहेंगे. यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी संसद तक पहुंच हो तो क्या करना चाहेंगे? इस पर वरुण ने कहा, "मैं चरस को कानूनी मान्यता दे दूंगा." वरुण 'वीएच1 इंसाइट एक्सिस' के आगामी एपिसोड में दिखेंगे. इस दौरान उन्होंने नारीवाद के बारे में भी बात की.

Advertisement

उनका मानना है कि यह मुख्यधारा के बॉलीवुड में अपेक्षाकृत नई अवधारणा है. उन्होंने कहा, "यह मिथ्या नारीवाद नहीं है, यह नारीवाद है क्योंकि नारीवाद का मतलब पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान अवसर है." उन्होंने कहा, "और यहां सभी के लिए समान अवसर हैं."

अमेजॉन एक्सक्लूजिव के 'शैतान हवेली' में नजर आए वरुण र‍ितिक-कंगना विवाद से परेशान हो चुके हैं. उनका कहना है कि यदि उनका बस चले तो वे दोनों के सारे ईमेल डिलीट कर देंगे ताकि अब इस मामले में आगे कोई विवाद न हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement