Box office: तीसरे वीकेंड भी सुलु HIT, 33 करोड़ रुपये हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड भी जारी है तुम्हारी सुलु की कमाई. जानें क्या है कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी का हाल...

Advertisement
तुम्हारी सुलु तुम्हारी सुलु

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

रिलीज के तीसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर सुलु का मैजिक बरकरार है. इस फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म को इतने दिन बाद भी अच्छे दर्शक मिल रहे हैं. विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु की तीसरे वीकेंड तक कमाई 33 करोड़ रुपये के करीब है.

रिलीज के तीसरे वीकेंड भी हिट साबि‍त हो रही तुम्हारी सुलु साल की हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े शेयर करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, तुम्हारी सुलु का बेहतरीन तीसरा हफ्ता, हिट की ओर...तीसरे शुक्रवार 52 लाख की कमाई, शनिवार को 1.30 करोड़ रुपये और रविवार को 1.40 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज करवाई.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर मजेदार फ्लेवर लेकर आई तुम्हारी सुलु की कहानी के आगे कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी का जादू नहीं चल पाया. कपिल शर्मा की फिरंगी को ओपनिंग डे पर बेहद खराब शुरुआत मिली. हालांकि अब ये फिल्म भी धीरे धीरे कमाई के आंकड़ों में रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन फिरंगी के रिलीज से सुलु के बिजनेस पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा.

कपिल शर्मा स्टारर फिल्म फिरंगी के इस वीकेंड पर पहले से बेहतर कमाई के आंकड़े दर्ज हुए हैं. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 4.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिरंगी के साथ रिलीज हुई सनी लियोन और अरबाज खान की फिल्म तेरा इंतजार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी बेहद खराब है. ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में पूरी तरह से असफल नजर आ रही है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर तेरा इंतजार फिल्म अब तक महज 1 करोड़ रुपये ही बंटोर पाई है. सनी लियोन की इस फिल्म के ना चलने की वजह से भी फिरंगी के बिजनेस को फायदा मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »