कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस महिमा चौधरी के ममेरे भाई-भाभी की मौत

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही महिमा चौधरी के घर एक बुरी खबर आई है. उनके फैमिली के कुछ लोग एक हादसे का शि‍कार हो गए हैं. जानें, क्या है पूरी खबर...

Advertisement
महि‍मा चौधरी महि‍मा चौधरी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

बॉलीवुड की एक्ट्रेस महिमा चौधरी के घर एक बुरी खबर आई है. उनके मामा का परिवार मेरठ-हापुड़ मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गया है, जिसमें उनके ममेरे भाई और भाभी की मौत हो गई है. वहीं उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

बता दें कि यह दुर्घटना थाना खरखौदा क्षेत्र में हुई. महिमा के मामा का परिवार हापुड़ के पास अकरौली में परिवार रहता था. जहां से उनके मामा अशोक कुमार अपने बेटे और बहु के साथ डॉक्टर के पास गए थे. जब वे डॉक्टर के पास जा रहे थे, तब खरखौदा क्षेत्र में लोहिया फार्म हाउस के पास उनकी कार को सामने से आ रही बस ने सीधी टक्कर मार दी.

Advertisement


हादसे में महिमा के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए. महिमा की भाभी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. देर रात महिमा के मामा की हालत गंभीर हो जाने की वजह से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement