बिपाशा ने पति के साथ 'सन बाथ' इन्‍जॉय करते तस्‍वीर की शेयर

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर आए दिन अपनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं. बिपाश्‍ाा ने एक बेहतरीन तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वो सन बाथ ले रही हैं.

Advertisement
बिपाशा बसु बिपाशा बसु

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी शादी के बाद से ही फैन्स और मीडिया के बीच सुर्खियों में हैं. आए दिन ये दोनों सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहते हैं.

शादी के बाद ये दोनों साथ में मालदीव्स से लेकर बाली, मैड्रिड, बार्सिलोना और न जाने कहां-कहां घूमने जा चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से ये दोनों मुम्बई में ही हैं. हाल ही में पर जो फोटो शेयर की है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितना अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

Advertisement

बाली में के साथ छुट्टियां मनाकर वापस आईं पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो सन बाथ ले रही हैं और पूल में तैरते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भी दोनों ने अपने हनीमून की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं, साथ डिनर कर रहे हैं और बेहतरीन जगहों पर घूम रहे हैं.

दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद साल 2016 में 30 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली. अगर फिल्मी करियर की बात की जाए, तो बिपाशा फिलहाल एक अच्छी स्क्रिप्ट के इन्तजार में हैं जबकि करन जल्दी ही '3देव' में नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement