इस वेलेंटाइन डे पर अकेली नहीं गौहर खान, मिला नया प्यार

बिग बॉस7 की विनर के बारे में खबर है कि वे कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट कर रही हैं. इस वेलेंटाइन डे को वे लुईस के साथ सेलिब्रेट करेंगी. चर्चाओं की मानें तो गौहर का कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप चल रहा है. गौहर ने मेलविन के साथ तीन महीने पहले एक डांस वीडियो में साथ काम किया था. तभी से दोनों की दोस्ती के किस्से सुने जा रहे हैं.

Advertisement
मेलविन लुईस के साथ गौहर खान मेलविन लुईस के साथ गौहर खान

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

बिग बॉस7 की विनर के बारे में खबर है कि वे कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट कर रही हैं. इस वेलेंटाइन डे को वे लुईस के साथ सेलिब्रेट करेंगी. चर्चाओं की मानें तो गौहर का कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप चल रहा है. गौहर ने मेलविन के साथ तीन महीने पहले एक डांस वीडियो में साथ काम किया था. तभी से दोनों की दोस्ती के किस्से सुने जा रहे हैं.

Advertisement

दोनों ने डांस वीडियो 'आते-जाते हंसते गाते' में धमाकेदार डांस किया था. गाने में इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके बाद से दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वे आपस में कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के फेमस डायलॉग पर लिप-सिंक किया है. जोकि कमाल का बन पड़ा है.

स्पॉटबॉय के सूत्रों के मुताबिक, वे दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी पसंद करते हैं. गौहर-मेलविन का रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग हो रहा है. एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखना चाहती हैं. लेकिन दोनों साथ में फोटो खिंचवाने से बच नहीं पाते. सोशल मीडिया पर भी ये दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर लवी-डवी कमेंट करते दिखते हैं. वैसे इससे पहले गौहर का नाम हर्षवर्धन राणे और जैकी भगनानी के साथ भी जोड़ा गया है. लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों को सिर्फ अफवाह बताया. जबकि लुईस का कहना है कि वे किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं ये उनका पर्सनल मामला है.

Advertisement

टीवी एक्टर गौहर और कुशाल कपल के रूप में खूब सुर्ख‍ियों में रहें. लेकिन इस जोड़ी के ब्रेकअप की वजह ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया. कुशाल ने गौहर संग ब्रेकअप करने की वजह का खुलासा करते हुआ कहा था कि गौहर उनका धर्म बदलवाना चाहती हैं. बकौल कुशाल गौहर चाहती थीं कि वह इस्लाम धर्म को अपना लें. हालांकि गौहर ने कुशाल की ओर से लगाए धर्म परिवतर्न के आरोपों को गलत बताया था. दोनों की मुलाकात बिग बॉस-7 में हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »