सलमान खान के लिए खास गिफ्ट लेकर बिग बॉस में आएंगी नीना गुप्ता

बिग बॉस 13 के घर में नीना गुप्ता एंट्री लेने जा रही है. नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसके बारे में बताया है.

Advertisement
नीना गुप्ता नीना गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले जितना करीब आ रहा है फैंस की धड़कनें उतनी जोरों से धड़क रही हैं. कौन शो का विनर होगा इसे लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. शो का वीकेंड का वार हर बार सुर्खियां बटोरता है. इस बार का वीकेंड का वार भी स्पेशल होने जा रहा है. शो में एक्ट्रेस नीना गुप्ता एंट्री लेने जा रही हैं.

Advertisement

सलमान के लिए गिफ्त लेकर बिग बॉस में एंट्री लेंगी नीना

शो में नीना गु्प्ता खाली हाथ लेकर नहीं पहुंचेंगी. वो सलमान खान के लिए स्पेशल गिफ्ट लेकर शो में एंट्री लेंगी. दरअसल, नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने लिखा- आ रही हूं बिग बॉस में सलमान भाई के लिए कुछ खास लेकर.

वीडियो में नीना कह रही हैं- हैलो, मैं जा रही हूं बिग बॉस के घर में सज-धज कर. पार्लर में सब लड़कियों में और घर में भी सभी लड़कियों ने मुझे हग किया है. और कहा है कि आप जाकर सलमान को हग करेंगी, तो हमारा हग उन तक पहुंच जाएगा. सलमानजी मैं आ रही हूं, बहुत सारे लोगों के हग लेकर.

अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो बता दें कि नीना शुभ मंगल ज्यादा सावधान और सूर्यवंशी में नजर आएंगी. सूर्यवंशी में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना अहम रोल में हैं. फिल्म इसी महीने के अंत में रिलीज होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »