मातृश्री अवॉर्ड: आयुष्मान-सान्या स्टारर 'बधाई हो' बनी बेस्ट फीचर फिल्म

अवॉर्ड वितरण समारोह 16 जून को दिल्ली में होगा जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे. इस दौरान 'बधाई हो' मूवी भी दिखाई जाएगी.

Advertisement
बधाई हो बधाई हो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2019,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

44वें मातृश्री अवॉर्ड के लिए 'बधाई हो' मूवी को सर्वश्रेष्ठ फ‍िल्म के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा यह पुरस्कार 29 पत्रकारों और एक सोशल एक्टिविस्ट को भी दिया जाएगा. अवॉर्ड कमेटी के संयोजक और मातृस्वर के मुख्य संपादक दिनेश शर्मा ने बताया कि अवॉर्ड वितरण समारोह 16 जून को दिल्ली में होगा जहां केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे. इस दौरान 'बधाई हो' मूवी भी दिखाई जाएगी.

Advertisement

आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बधाई हो' में एक उम्रदराज टीटीई की कहानी बताई गई है जिसकी बुजुर्ग पत्नी प्रेग्नेंट हो जाती है. इसके चलते उसके बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों को लोकलाज का क्या माहौल झेलना पड़ता है, यही फिल्म की कहानी है. साल 2018 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफ‍िस पर अच्छी कमाई की थी.

मातृश्री अवॉर्ड इमरजेंसी के दौर में शुरू किए गए थे ताकि पत्रकारिता के जोश को और बल दिया जा सके. ये अवॉर्ड 43 साल पहले शुरू किए गए थे और पहली बार यह अवॉर्ड शहीद पत्रकार लाला जगत नारायण को दिया गया था और उन्हें भारत शील्ड से नवाजा गया था. इस अवॉर्ड की थीम है - लेखनी जो सत्ता की दासी नहीं है. समाज सेवा की कैटेगरी में पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को 44वें मातृश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement

इस अवॉर्ड में कई कैटेगरी हैं जिनमें से बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में इस साल 'बधाई हो' को ये अवॉर्ड मिला है. 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में थीं. महज 29 करोड़ रुपये के बजट में बनी बधाई हो ने 221 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म को न सिर्फ सेलेब्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला बल्कि फैन्स ने भी इस फिल्म को काफी प्यार दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement