राम मंदिर के भूमि पूजन पर बोले अरुण गोविल- स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा ये दिन

अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है. आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय श्रीराम.

Advertisement
अरुण गोविल अरुण गोविल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार है. सुरक्षा के सारे इंतजाम कर दिए गए हैं. नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. भूमि पूजन को लेकर देशवास‍ियों में उल्लास भरा है. इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. रामानंद सागर के सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट किया है.

Advertisement

स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा आज का दिन- अरुण

अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है. आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय श्रीराम🙏

इससे पहले अरुण गोविल ने दो ट्वीट कर कहा था- 'अयोध्या में राम मंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन. आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है. जय श्रीराम'.

'भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है. अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा. जय श्रीराम'.

Advertisement

अनुपम खेर ने चेंज की अपनी प्रोफाइल फोटो

वहीं अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो चेंज कर ली है. उन्होंने भगवान राम की फोटो को प्रोफाइल बनाया है. #NewProfilePic.

मालूम हो कि राम मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भूमि पूजन के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. 12.44 बजे भूमि पूजन होगा. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement