क्या असीम-हिमांशी के लिए डिनर डेट प्लान कर रहा बिग बॉस? ये है सच्चाई

खबरें चल रही थीं कि बिग बॉस के मेकर्स असीम रियाज और एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के लिए डिनर डेट प्लान कर रहे हैं. अब देखने वाली बात ये होगी इसमें आखिर कितनी सच्चाई है.

Advertisement
असीम रियाज संग हिमांशी खुराना असीम रियाज संग हिमांशी खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

बिग बॉस 13 के पॉपुलर कपल में असीम रियाज और हिमांशी खुराना का नाम भी रहा है. हिमांशी पहले ही शो से बाहर हो चुकी हैं और असीम शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में मौजूद हैं. असीम रियाज और हिमांशी खुराना की लव केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. असीम रियाज शो में कह चुके थे कि उन्हें हिमांशी खुराना पसंद है, जबकि हिमांशी ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वह उनसे दूर ही रहें क्योंकि उनकी इंगेजमेंट हो चुकी है. अब ये अफवाह कुछ समय से चल रही थी कि कपल के लिए बिग बॉस डिनर डेट प्लान कर रहा है. मगर फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement

बिग बॉस खबरी के मुताबिक मेकर्स असीम और रियाज के लिए डिनर डेट प्लान कर रहे थे लेकिन हिमांशी ने कनफेशन रूम में इससे साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी मां को ये अच्छा नहीं लगेगा. जबकी असीम रियाज ने मुस्कराते हुए कहा कि बिग बॉस खत्म होने के बाद वे डिनर डेट पर जाएंगे.

बता दें कि कुछ समय पहले ही सलमान खान ने असीम रियाज से एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना का जिक्र किया था. उस दौरान सलमान ने इस बात के क्लू दिए थे कि घर में हिमांशी खुराना एक बार फिर एंट्री कर सकती हैं. खबरी पोस्ट ने कहा था कि, 'याद रहे अगर हिमांशी गेस्ट की तरह आती हैं, शो देखने का मतलब नहीं है फिर क्योंकि वह असीम को कंटेंट देगी और मेकर्स नहीं चाहते कि ऐसा हो.' अब देखने वाली बात ये होगी कि असीम और हिमांशी का रिश्ता बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद क्या रंग दिखलाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement