रोहित शर्मा की अनुष्‍का को स्‍पेशल एडवाइज, विरुष्‍का ने कहा, शुक्रिया

अनुष्‍का शर्मा विराट कोहली को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर खास सलाह दी है.

Advertisement
Anushka - Virat Anushka - Virat

पूजा बजाज

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

टीम इंडिया के कैप्‍टन विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस सीक्रेट वेडिंग का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल को बधाइयां देने वालों का ताता लग गया. विराट की गैर मौजूदगी कैप्‍टन रोहित शर्मा ने कमान संभाल रखी है. रोहित ने हाल ही में विरुष्‍का को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए खास एडवाइज भी दी.

Advertisement

रोहित ने ट्विटर पर लिखा था, 'तुम दोनों को शादी मुबारक हो! विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हज्बंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना.'

हालांकि रोहित के इस संदेश का जवाब अनुष्का ने देते हुए लिखा,  'हाहाहा शुर्किया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई.'

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित ने श्रीलंका के साथ खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया.

बता दें, विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की. शादी समारोह की रस्में 9 दिसंबर से शुरू हो गईं थी. पारंपरिक तरीके से हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई. शादी में परिवार, कुछ रिश्तेदार और बेहद करीबी लोग ही थे. करीब 44-50 मेहमानों को न्योता भेजा गया था.

Advertisement

कहां होगी रिसेप्शन पार्टी

विराट और अनुष्का की शादी की दो रिसेप्शन पार्ट‍ियां रखी गईं हैं. पहली रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 21 दिसंबर को दि‍ल्ली में होगा और दूसरी पार्टी का आयोजन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा. दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए तो मुंबई में सेलिब्रिटीज के लिए फंक्शन होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »