सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे इस हीरो के साथ करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले तीन साल से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. खबरों की माने तो 32 साल की अंकिता का अब टीवी पर आने का कोई मन भी नहीं है क्योंकि वो बॉलीवुड में अपनी एंट्री की तैयारी में हैं.

Advertisement
अंकिता लोखंडे अंकिता लोखंडे

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले तीन साल से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. खबरों की माने तो 32 साल की अंकिता का अब टीवी पर आने का कोई मन भी नहीं है क्योंकि वो बॉलीवुड में अपनी एंट्री की तैयारी में हैं.

मीड डे की रिपोर्ट की माने तो अंकिता ने अपनी पहली फिल्म साइन भी कर ली है. वो संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी. यह एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म होगी.

Advertisement


इसके पहले खबर थी कि वो फरहा खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा हो नहीं पाया था.

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अंकिता को बॉलीवुड में ब्रेक मिलने का लंबा इंतजार करना पड़ा. वो 'मलंग' में पुलिस के रोल में दिखेंगी.

फिल्म को आरंभ सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म की घोषणा हुई है. जेल से आने के बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'भूमि' की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके बाद वो 'मलंग' की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म की शूटिंग वाराणसी में होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement