'कबाली' की सफलता पर रजनीकांत को बुरी नजर से बचाने के लिए दी गई बकरों की बलि

रजनीकांत के फैंस की दीवानगी जगजाहिर है. ऐसे में कुछ फैन्स ऐसे भी है जो 'कबाली' की सफलता पर सुपरस्टार रजनीकांत को बुरी नजर से बचाने के लिए बकरों की बली दे रहे हैं.

Advertisement
बकरे की बलि देते रजनीकांत के फैंस बकरे की बलि देते रजनीकांत के फैंस

प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

22 जुलाई को रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ने अपनी फिल्म 'कबाली' को क्रांतिकारी, भावात्मक और एक अलग तरह की फिल्म का दर्जा दिया है. दुनिया भर में उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज को एक त्योहार की तरह मना रहे है. अभी भी थिएटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस की दीवानगी बरकरार है.

Advertisement

आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में करीब की कमाई कर ली है और इस फिल्म की सफलता को देखते हुए सुपरस्टार रजनीकांत को बुरी नजर से बचाने के लिए उनके फैंस ने एक अलग ही कारनामा कर दिखाया है.

जी हां, त्रिची के में रजनीकांत के फैंस ने कई बकरों की बलि दे दी. एक फैन ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए बताया,  'ये एक बड़ी सफलता है और कई ऐसे लोग हैं जो थलाईवा की इस कामयाबी से जल रहे हैं. उनको किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाने के लिए हमने बकरों की बलि दी है.

वैसे फैंस चाहे जो भी कहें लेकिन जानवरों से प्यार करने वाले रजनीकांत के फैंस को ये तरीका बिल्कुल गंवारा नहीं होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement