वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं बिग बॉस की 'मालकिन', लोग बोले- क्या हालत कर ली?

अमीशा पटेल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है लेकिन साथ ही उन्हें ऐसा वीडियो बनाने के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है.

Advertisement
अमीशा पटेल अमीशा पटेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में महज कुछ वक्त के लिए घर की मालकिन के किरदार में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करके अमीशा खुद ही ट्रोल हो गई हैं. इस स्लो मोशन वीडियो में वह ब्लैक शॉर्ट्स, ब्लैक कैप और पिंक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में वह वॉक करते हुए फैन्स को फ्लाइंग किस दे रही हैं.

Advertisement

हालांकि उनका मूवमेंट और उनका आउटफिट काफी एक्सपोजिंग है और उन्होंने कैप भी कुछ इस तरह लगाई हुई है कि उनका चेहरा छिपा हुआ है. वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं लेकिन अधिकतर में उन्हीं को ट्रोल किया गया है. एक यूजर ने लिखा, "शायद इतना काफी नहीं है. और की जरूरत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तुमने अपनी क्या हालत कर दी है?"

वीडियो पर तमाम अन्य यूजर्स ने अश्लील कमेंट किए हैं. अमीशा ने वीडियो के कैप्शन में फ्रेंच में लिखा, "किस किस ट्विटर यूजर्स." बता दें कि माना ये जा रहा था कि कलर्स के चर्चित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 13 में अमीशा, सलमान खान के साथ लेडी होस्ट की भूमिका प्ले करती नजर आएंगी. शो में अमीषा के किरदार को लेकर भारी सस्पेंस बना हुआ था. मगर शो के प्रीमियर पर इस बात का खुलासा हो गया कि आखिरकार अमीषा पटेल शो में किस रूप में नजर आएंगी.

Advertisement

 बडे़ पर्दे से तकरीबन नदारद

बता दें कि अमीशा बड़े पर्दे से तकरीबन गायब सी हैं. अब वह सिर्फ छोटे पर्दे पर और विज्ञापनों में ही नजर आती हैं. साल 2013 में वह फिल्म रेस 3 में काम करती नजर आई थीं. इसके बाद वह शॉर्टकट रोमियो और अटकई जैसी फिल्मों में छोटे बड़े किरदार करती नजर आईं. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं. साल 2018 में वह फिल्म भईया सुपरहिट में पिछली बार नजर आई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »