पीएम मोदी को 'पैडमैन' दिखाने के पीछे छिपी है ये खास वजह

अक्षय कुमार लगातार सामाजिक विषयों पर फिल्में बना रहे हैं. उनकी एक और फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को अक्षय देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाना चाहते हैं.

Advertisement
पीएम मोदी के साथ अक्षय कुमार पीएम मोदी के साथ अक्षय कुमार

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

अक्षय कुमार लगातार सामाजिक विषयों पर फिल्में बना रहे हैं. उनकी एक और फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को अक्षय देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाना चाहते हैं.

स्क्रीनिंग के पीछे छिपी है खास वजह

ऐसा करने के पीछे अक्षय का खास मकसद है. वो चाहते हैं कि पीरियड्स के टैबू को खत्म करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर पूरे देश में संदेश पहुंचे. पीएम मोदी के फिल्म देख के बाद वो इस पर दूरदर्शन चैनल के लिए एजुकेशनल वीडियो बनाना चाहते हैं. फिल्म देखने के बाद पीएम मोदी से वो अपने आइडिया पर चर्चा करेंगे. ऐसे में उनकी अनुमति मिल जाती है तो अक्षय इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे.

Advertisement

इस मुलाकात को लेकर अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं. सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने खुद भी 'पैडमैन' को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी. बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के सिलसिले में पीएम से मुलाकात की थी.

CM विजय रुपाणी ने अक्षय कुमार के साथ देखी फिल्म पैडमैन

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को अभिनेता अक्षय कुमार के उनकी आने वाली फिल्म पैडमैन देखी. मुख्यमंत्री के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. पैडमैन इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. ये खास शो सोमवार को मुख्यमंत्री और अक्षय कुमार के लिये अहमदाबाद के पीवीआर थियेटर में रखा गया था. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ गुजरात शिक्षा और बालकल्याण मंत्री विभावरी दवे भी इस ख़ास स्क्रीनिंग में मौजूद रहीं.

'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी मुख्य किरदार में हैं. अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल भी फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अक्षय एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं जो अपने गांव की महिलाओं को सेनिटरी पैड बनाकर देता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »