'गोल्ड' का I-MAX ट्रेलर रिलीज, नए डायलॉग्स और नए सीन

फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार और मौनी रॉय पहली बार साथ में काम करते नजर आएंगे. मौनी की यह डेब्यू बॉलीवुड फिल्म है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म का I-MAX ट्रेलर है. फिल्म को क्योंकि I-MAX में भी रिलीज किया जा रहा है तो इसके ट्रेलर को भी आईमैक्स में रिलीज किया गया है. यह ट्रेलर फिल्म के मुख्य ट्रेलर से अलग है. कई सारे नए डायलॉग्स और दृश्यों को इसमें शामिल किया गया है. खुद अक्षय कुमार ने इसे अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

Advertisement

फिल्म गोल्ड के बारे में बता दें कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी भारत के आजाद होने के बाद पहले ओलंपिक गोल्ड मैडल जीतने की है. फिल्म में अक्षय कुमार एक बंगाली शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो कि इस मिशन का लीडर है. गोल्ड जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के साथ पर्दे पर रिलीज होगी.

फिल्म में भारतीय हॉकी के स्वर्ण काल यानी तपन दास की जर्नी का जिक्र है. कैसे 1936 में एक युवा असिस्टेंट मैनेजर आजाद देश के लिए खेलने का सपना देखता है. फिल्म में कुनाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह, सुन्नी कौशल और निकिता दत्ता भी अहम रोल में हैं. गोल्ड का डायरेक्शन रीमा कागती ने किया है. पर क्या आप जानते हैं कि 1948 में देश के लिए आखिर गोल्ड जितने वाला कौन था? 1948 के ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी का नाम किशन लाल था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »