पत्नी को कैंसर और फिल्म प्रमोट कर रहे थे आयुष्मान, अब काम पर लौटीं

आयुष्मान खुराना की पत्नी को स्तन कैंसर था जिसका वह इलाज करा रही थीं. इस दौरान जब करवाचौथ पड़ा था तो आयुष्मान ने अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा था.

Advertisement
आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपना इलाज कराने के बाद वापस काम पर लौट आई हैं. लेखक-निर्देशक ताहिरा को स्तन कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने मास्टेक्टोमी कराई और वह अब काम पर लौट आई हैं. ताहिरा ने ट्विटर पर लिखा, "काम शुरू... प्रीप्रोडक्शन, हैप्पी थैक्सगिविंग. आभारी हूं."

ट्वीट के साथ, उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह एक कार में बैठी हैं और काम के लिए जा रही हैं. ताहिरा की पोस्ट को आयुष्मान ने रीट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है. 'बधाई हो' एक्टर आमतौर पर अपनी पत्नी की तारीफ का कोई मौका नहीं छोड़ते.

Advertisement

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि मुझे ताहिरा जैसी जीवनसाथी मिली है, जो बहादुर है, मजबूत है. वह मेरी प्रेरणा है. मैंने अलग नजरिए से दुनिया को देखना शुरू कर दिया है." हालांकि इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, "मैंने यह महसूस किया है कि जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती है. आपको इसमें होने वाले असामान्यताओं को एंजॉय करना पड़ता है."

उन्होंने कहा, "मेरे पास लगातार दो फिल्में थीं और मेरा करियर उछाल पर था. जब मैं यह सोच रहा था कि जीवन कितना खूबसूरत है तभी ये सब हो गया. जिंदगी हिसाब बराबर कर देती है. मैं जाहिर तौर पर उसे वक्त देता था. दिन में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करता था और रात में उसके साथ अस्पताल में होता था... ये आसन नहीं होता है."

Advertisement

याद हो कि करवाचौथ के मौके पर आयुष्मान ने अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा था. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी व्रत रखने की स्थिति में नहीं थीं. ताहिरा ने 22 सितंबर को अपनी बीमारी का खुलासा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement