बिग बॉस फेम आरती सिंह ने शेयर किया भारती की शादी का वीडियो, कृष्णा-कश्मीरा संग कर रहीं डांस

वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा, मुझे याद है ये हर्ष और भारती की शादी थी और हम रूम की तरफ जा रहे थे. और जाते-जाते हम खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए. लॉकडाउन के बाद ये सब दोबारा करने से मैं खुद को नहीं रोक पा रही हूं.

Advertisement
आरती सिंह आरती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

बिग बॉस फेम आरती सिंह भी अपनी लॉकडाउन लाइफ में उन पुराने लम्हों को फिर से टटोलने की कोशिश कर रही हैं जिन्हें बिजी लाइफ शेड्यूल के दौरान कभी पलटकर देखने का मौका ही नहीं मिलता था. बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा रहीं आरती ने इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भाई कृष्णा और भाभी कश्मीरा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

Advertisement

ये वीडियो कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी का है. वीडियो में आरती अपने भाई कृष्णा और भाभी कश्मीरा के साथ गोविंदा की फिल्म के गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों इस वक्त को खुलकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में आरती ने उस वक्त की यादें साझा की हैं जब वो इस शादी में शामिल हुए थे.

फिर जीना है वही माहौल

वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा, "मुझे याद है ये हर्ष और भारती की शादी थी और हम रूम की तरफ जा रहे थे. और जाते जाते हम खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए. लॉकडाउन के बाद ये सब दोबारा करने से मैं खुद को नहीं रोक पा रही हूं." बता दें कि आरती और हर्ष के बीच कमाल की केमिस्ट्री है. दोनों अक्सर साथ नजर आ जाते हैं.

Advertisement

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 13 में आरती सिंह ने काफी लंबा सफर तय किया था. वह फिनाले के काफी करीब आकर एविक्ट हुई थीं. सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर रहे थे और आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »