अब कुमार विश्‍वास ने रानी पद्मिनी पर ये कहा, वीडियो वायरल...

रानी पद्मिनी पर 'आप' के नेता कुमार विश्‍वास ने कुछ कहा है. क्‍या, आप भी जानिए...

Advertisement
कुमार विश्‍वास कुमार विश्‍वास

कुमार विश्‍वास ऐसे कवि हैं कि वे किसी भी कविता में जान डाल सकते हैं. इस बार उन्‍होंने रानी पद्मिनी पर कविता कही है.

विश्‍वास ने इसकी शुरुआत 'दोहराता हूं सुनो रक्‍त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्‍थानी...से की है. उन्‍होंने वीडियो में इस बात पर जोर दिया है कि किसी फिल्‍म से राजपूताना इतिहास का एक कण भी प्रभावित नहीं हो सकता बजाए कि इतिहास को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए.

Advertisement

ये वीडियो ऑनलाइन आते ही कुछ ही समय में वायरल हो गया है. पंडित नरेंद्र मिश्र की कविता को कुमार विश्‍वास से सुनना लोगों को भा रहा है.


इस कविता में महाराणा रतन सिंह को खिलजी द्वारा छल से बंधक बनाने और आगे की कथा को बयां किया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गुलाबी नगरी जयपुर में फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर तोड़फोड़ और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट हुई थी.

करणी सेना ने सेट पर ये कहकर हमला किया था कि फिल्‍म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement