दंगल गर्ल के बचाव में आमिर की अपील- वह सिर्फ 16 की है, उसे अकेला छोड़ दें

आमिर खान भी दंगल गर्ल जायरा वसीम के सपोर्ट में आ गए हैं. उन्होंने यह ट्वीट किया है ...

Advertisement
दंगल में जायरा आमिर खान के साथ दंगल में जायरा आमिर खान के साथ

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी दंगल गर्ल जायरा वसीम के सपोर्ट में आमिर खान आ गए हैं.

उन्होंने कहा है कि जायरा सिर्फ 16 साल की हैं, इस बात को समझें, उन्हें अकेला छोड़ दें. बता दें कि जायरा कश्मीरी मूल की हैं. पिछले दिनों उन्होंने मुफ्ती से मुलाकात की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था. इसके बाद सोमवार को जायरा ने माफी नामा लिखा था.

Advertisement
बॉलीवुड की कई हस्त‍ियों के बाद अब आमिर खान भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं. देखें उन्होंने क्या ट्वीट किया -


दंगल गर्ल ने फेसबुक पर क्या लिखा था?
जायरा सोमवार को फेसबुक पर लिखा था- यह एक खुली माफी है. मैं जानती हूं कि बहुत से लोगों को मेरी हाल की गतिविधियों से नाराज हैं. कुछ लोगों के मिलने से कई लोग नाराज हैं. मैं उनसे माफी मांगती हूं. मैं कहना चाहती हूं कि मैं पिछले 6 महीनों में जो हुआ उसे समझती हूं. लोगों को याद होगा कि मैं सिर्फ 16 साल की हूं. मुझे लगता है कि आप मुझे वैसे ही समझेंगे। मैंने जो किया उसके लिए माफी मांगती हूं, मगर ये मैंने जानबूझकर नहीं किया.


जायरा ने कहा- मैं रोल मॉडल नहीं
जायरा ने आगे लिखा है- मुझे रोल मॉडल समझना उनकी बेइज्‍जती होगी और उनकी बेइज्‍जती हम सबकी बेइज्‍जती होगी. मैं यहां कोई बहस नहीं शुरू करना चाहती, मैं बस अपनी तरफ से कुछ कहना चाहती थी. अल्‍लाह करम फरमाए और हमें आगाह करे.

Advertisement


जायरा ने क्यों मांगी थी माफी
कुछ दिनों पहले जायरा ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. समझा जा रहा है कि जायरा इसी बात से नाराज थीं. बता दें कि जायरा मूल रूप से कश्मीरी हैं.


जायरा की सफाई- मुझ पर किसी का दबाव नहीं
मीडिया में पोस्ट वायरल होने के बाद गर्ल ने फिर एक पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें मुलाकात पर सफाई के लिए पोस्ट करने को लेकर किसी ने दबाव नहीं डाला था. कहा- मैं समझ नहीं पा रही है कि ये नेशनल न्यूज कैसे बन गई. न तो मुझ पर दबाव डाला गया ना ही मैं किसी के खिलाफ हूं. उम्मीद है कि इस पोस्ट से सबकुछ बंद हो जाएगा.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »