अर्धसत्य से आस्था और हेराफेरी से बजरंगी, ओम पुरी की 10 बेस्ट फिल्में

ओम पुरी ने लगभग 300 से ज्यादा भाषाओं की फिल्मों में काम किया जिसमें हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम और हॉलीवुड फिल्में मुख्य हैं.

Advertisement
ओम पुरी फिल्म 'आस्था' में रेखा के साथ ओम पुरी फिल्म 'आस्था' में रेखा के साथ

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

दिग्गज अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहें. शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. इस 66 साल के अभिनेता की फिल्मों की बात करें तो ओम पुरी का जितना योगदान पैरलल सिनेमा को रहा उससे कहीं ज्यादा वो मेनस्ट्रीम फिल्मों के साथ रहे.

ओम पुरी ने लगभग 300 अलग-अगल भाषाओं की फिल्में की जिसमें हिंदी से साथ कन्नड़, मराठी, मलयालम, हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्में थीं. जानिए फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से करियर की शुरूआत करने वाले ओम पुरी की 10 यादगार फिल्में...

Advertisement


1. फिल्म 'आक्रोश' 1980 की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक रही. कहा जाता है ये फिल्म हिंदी सिनेमा की उन 60 फिल्मों में से एक है जो हिंदी सिनेमा के लिए टर्निंग प्वांइट साबित हुई. इस फिल्म में ओम पुरी के साथ अमरीश पुरी और नसीरूद्दीन शाह भी साथ आए. ओम पुरी को 'आक्रोश' के लिए सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.


2. वहीं फिल्म 'आरोहण' के लिए ओम पुरी को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया. जमींदारों के हाथों मजबूर एक गरीब किसान 'हरी' के दास्तां बयां करती ये फिल्म ओम पुरी के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी.

3. वहीं गोविंद निहलानी की 'अर्धसत्य' में ओम पुरी एक लाचार पुलिस अफसर के किरदार में व्यवस्था से लड़ते नजर आए. उनकी इस अदाकारी को हिंदी सिनेमा में अभि‍नय का एक पड़ाव माना जाता है.

Advertisement

4. 'माचिस' में पंजाब के एक सिख आंतकवादी के किरदार में हमने उन्हें देखा. फिल्म 1984 के सिख दंगों और इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी कहानी थी. इसमें भी उनके चेहरे के भाव दर्शकों को हिला गए थे.

5. केतन मेहता की फिल्म 'मिर्च मसाला' में ओम पुरी के साथ स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह भी थे. जहां उन्होंने एक बहादुर गार्ड की दमदार भूमिका निभाई. इस फिल्म को महिला सशक्त‍िकरण पर बनी फिल्मों में एक खास नाम माना जाता है.


6. फिल्म 'आस्था' भी ओम पुरी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसमें

7. भ्रष्टाचारी अाहूजा के रोल में ओम पुरी की 1983 में बनी 'जाने भी दो यारों' एक बेहतर पॉलि‍टिकल सटायर थी.

8. ओम पुरी की कई फिल्में हिन्दी सिनेमा के लिए मिसाल रहीं. सिर्फ पैरलल ही नहीं कई मेनस्ट्रीम फिल्मों के लिए भी याद किए जाएंगे ओम पुरी. अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी' में और फिल्म 'सिंह इज किंग' के रंगीला को हर किसी ने पसंद किया.

9. रितिक रोशन के साथ ओम पुरी फिल्म 'लक्ष्य' में नजर आए थे. युवाओं को दिशा दिखाने वाली इस फिल्म में ओम पुरी के किरदार को खूब सराहा गया था.


10. सलमान खान की 'बजंरगी भाईजान' में पाकिस्तानी मौलवी के किरदार में दिखे थे. उनके इस किरदार को बहुत तारीफ मिली थी. भले ही ओम कम समय के लिए पर्दे पर आए थे, लेकिन दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ गए थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »