आलिया भट्ट यंगस्टर्स में तो पॉपुलर हैं ही, अब तो हर उम्र के लोग उनके दीवाने हो रहे हैं. सोशल साइट टि्वटर पर उनके फॉलोअर्स देखकर तो यही लगता है.
दरअसल, उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ के पार पहुंच गई है. आलिया तो इस उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को थैंक्यू कहा है.
उन्होंने लिखा, '10 मिलियन लव के लिए थैंक्यू. मुझे सुबह शूटिंग के लिए जल्दी उठना है. इसलिए मैं आप सभी के प्यार को साथ लिए सोने जा रही हूं.'
गौरतलब है कि आलिया को बॉलीवुड में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है. 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली आलिया की लोकप्रियता आसमान पर पहुंच गई है.
फिलहाल वे फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग में बिजी हैं.
मेधा चावला