यश का स्टार पावर! टॉक्सिक के चंद घंटों में बिके 85 हजार टिकट, हिंदी में भी दिखा दम, लेगी दमदार ओपनिंग?

यश की फिल्म टॉक्सिक ने अपनी एडवांस बुकिंग की शुरुआत कर डाली है और अब ऐसा लगता है कि वो इस साल एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं. हिंदी भाषा में ये फिल्म एक तगड़ी ओपनिंग का संकेत दे रही है.

Advertisement
यश की टॉक्सिक मचाएगी तबाही (Photo: Screengrab) यश की टॉक्सिक मचाएगी तबाही (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिलीज को महज पांच दिन बचे हैं, और इसने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, और जो आंकड़े हमारे सामने आ रहे हैं वो हैरान करने वाले हैं. चंद घंटों में यश की फिल्म ने ये बता दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने वाली है.

Advertisement

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग

टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग के मामले में धमाकेदार शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, यश की फिल्म ने अभी तक करीब 85 हजार (84,915) टिकट बेच डाले हैं जिसमें सबसे ज्यादा योगदान कर्नाटक का रहा है. वहां उनकी फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है, और उसका असर टॉक्सिक पर भी दिख रहा है. 

पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन एडवांस बुकिंग से ही 4.10 करोड़ रुपये हो गया है. ये कलेक्शन फिलहाल 4,886 शोज से हुआ है. अभी जैसे-जैसे रिलीज के दिन करीब आएंगे, शोज में बढ़ौतरी अपने आप होती रहेगी. इसमें ब्लॉक्ड सीट्स शामिल नहीं हैं. अगर उसे भी इसमें जोड़ेंगे, तो टॉक्सिक का ग्रॉस कलेक्शन 9.19 करोड़ रुपये पहुंच जाता है. 

हैरानी की बात ये है कि 4.10 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन में 3.07 करोड़ रुपये कर्नाटक से है, जहां अभी सिर्फ 754 शोज लगे हैं. इसमें से अधिकतर हाउसफुल हो गए हैं, तो कुछ अभी जल्दी भर रहे हैं. बेंगलुरु शहर में ही 2.24 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है, जहां फिलहाल 549 शोज लगे हैं. 

Advertisement

हिंदी में भी दिखा टॉक्सिक का असर

यश की फिल्म टॉक्सिक हिंदी में भी अच्छा कर रही है. 4,140 शोज में अभी तक 25,312 टिकट बिक गए हैं, जिससे 1.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. आंकड़े अभी देखने में तो कमजोर हैं, मगर ये ध्यान रखने की जरूरत है कि अभी इसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई है.

लोगों के पास चार और दिन बाकी हैं, ऐसे में इसका फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर काफी बड़ा होने वाला है. हिंदी में भी यश एक बड़ी ओपनिंग लेने वाले हैं.  टॉक्सिक की टिकट के दाम भी अच्छे महंगे हैं. मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों में इसके टिकट के प्राइज 2000 रुपये तक नोट किए गए हैं. 

बता दें कि यश की आखिरी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. हिंदी में अगर इसके ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो यश की फिल्म 53.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हुई थी. अब देखना है कि क्या वो टॉक्सिक से ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? 

सेंसर से पास हुई टॉक्सिक

वैसे यश के फैंस के लिए एक और बड़ी न्यूज है. टॉक्सिक फिल्म बिना किसी कट सेंसर बोर्ड से पास हुई है, बस इसमें 2 जगहों पर बदलाव किए गए हैं. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट रखा गया है. यश की फिल्म वर्ल्डवाइड भी बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है. लॉयंसगेट प्ले इसे 12,000 स्क्रीन्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाला है. यानी आने वाला हफ्ता कन्नड़ सुपरस्टार के लिए काफी बड़ा और अहम होगा. टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »