Scene box office collection day 1: सूर्या ने दी 'रामायण' को टक्कर! दिवाली पर 'सीन' ने मचाया तहलका, पहले ही दिन छापे 34 करोड़

जितु माधवन के निर्देशन में बनी सूर्या की फिल्म 'सीन', दिवाली के त्योहार के मौके पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रामायण को जबरदस्त टक्कर दी.

Advertisement
सूर्या की फिल्म 'सीन' का कमाल (Photo: YT/ Sony Music India) सूर्या की फिल्म 'सीन' का कमाल (Photo: YT/ Sony Music India)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

साउथ के एक्टर सूर्या की मचअवेटेड तमिल फिल्म 'सीन' बीते दिन (6 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जिथु माधवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली के त्योहार के समय रिलीज हुई है. जिसकी सीधी टक्कर रामायण जैसी फिल्म से हुई. फिर भी फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन काफी पॉजिटिव हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत अच्छी नहीं, बहुत अच्छी हुई है.

Advertisement

बता दें कि 'सीन' में सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नस्लेन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के जरिए नजरिया नाजिम ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है.

'सीन' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. पहले दिन, 'सीन' ने 6,167 शोज से ₹19.15 करोड़ की नेट कमाई की. तमिल (पहले दिन) में 4,878 शोज से ₹16.15 करोड़ और तेलुगु (पहले दिन) में 1,289 शोज से ₹3.00 करोड़ की कमाई हुई. इस तरह, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹22.25 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹19.15 करोड़ हो गया है.

विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹12.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹34.25 करोड़ तक पहुंच गया है.

Advertisement

रामायण को दी टक्कर
इस बीच, 'सीन' को रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से भी टक्कर मिल रही है, जो एक दिन पहले (5 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित इस फिल्म में साई पल्लवी, यश और रवि दुबे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
 Sacnilk.com के अनुसार, दूसरे दिन, 'रामायण' ने 23,316 शोज के ज़रिए ₹48.05 करोड़ की नेट कमाई की. हालांकि तमिल वर्जन में रामायण को सीन से तगड़ी मिली. ये ही वजह रही कि रामायण तमिल वर्जन में सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई. इसके साथ ही, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹134.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹112.90 करोड़ हो गया है.

फिल्म 'सीन' के बारे में 
सूर्या के अलावा, इस फिल्म में नजरिया नाजिम फहाद भी मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ आनंदराज, लाल और राज प्रियन भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं. 'सीन' को ज्योतिका और सूर्या ने 'झगरम स्टूडियोज' (Zhagaram Studios) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को, यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »