2026 की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनकी पावरफुल एक्टिंग ने फैंस के होश उड़ाए हैं.
यश आज जितने सफल एक्टर हैं, उसके पीछे उनकी पत्नी का बड़ा हाथ है. अपने हालिया इंटरव्यू में यश ने पत्नी को उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा. जानते हैं उनके बारे में...
राधिका भी पेशे से एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने कन्नड़ मूवीज में काम किया है. एक वक्त वो वहां की लीडिंग और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं. टीवी से उनके करियर की शुरुआत हुई थी.
2008 में मोग्गिना मनसु से मूवी डेब्यू किया और इंडस्ट्री में छा गईं. बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. लव गुरु, मिस्टर एंड मिसेस रामचारी और कृष्णन लव स्टोरी में भी उनका काम सराहनीय रहा.
राधिका कभी टीचर बनना चाहती थीं. लेकिन दोस्त के कहने पर एक शो का ऑडिशन देने गईं, लेकिन वहां बिना ऑडिशन दिए वो सलेक्ट हो गई थीं.
2016 में उन्होंने यश से शादी की. उनके दो बच्चे हैं. शादी के बाद राधिका ने पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था.
साल 2019 में आई Aadi Lakshmi Puraana उनकी आखिरी मूवी थी. इसके बाद से वो मूवी स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. वो फैमिली लाइफ में बिजी रहती हैं.
शादी के बाद राधिका किसानों और मजदूरों के लिए बनाए गए अपने फाउंडेशन के लिए काम करती हैं. राधिका ने पर्दे के पीछे रहकर हमेशा यश का साथ दिया है.
2007 में फिल्म Nandagokula के सेट पर उनकी यश से मुलाकात हुई थी. कई फिल्मों में काम किया. डेट करने लगे लेकिन सालों तक रिश्ता छिपाया. 2016 में उनकी सगाई हुई.
लुक्स की बात करें तो राधिका बेहद खूबसूरत हैं. ट्रैडिशनल हो या इंडियन, वो हर लुक में स्टनिंग लगती हैं. राधिका की ब्यूटी और किलर स्माइल के फैंस दीवाने हैं.
All Photos: Instagram @iamradhikapandit