एक्ट्रेस कंगना रनौत खुद को सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी टीम कंगना के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं. उनकी टीम कंगना के प्रोफेशनल काम के साथ-साथ कई दफा पर्सनल मोमेंट्स भी शेयर करती रहती है.
अब कंगना की टीम ने कंगना रनौत की कई सारी पुरानी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में कंगना अपने फ्रेंड सर्किल संग चिल करती दिख रही हैं.
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत पिछली बार फिल्म पंगा में नजर आई थीं. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वो जजमेंटल है क्या और मणिकर्णिका जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं.
अभी कंगना के हाथ में धाकड़ और तेजस जैसे प्रोजेक्ट्स हैं.
फोटोज- @team_kangana_ranaut