52 साल के राम कपूर ने उम्र में छोटी हसीनाओं को किया Kiss, अनकंफर्टेबल हुई एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- कब सुधरोगे?

लॉकअप में राम कपूर की किसिंग की आदत ने विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर राम कपूर के इस जेस्चर को लेकर जमकर हेट मिल रही है, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी असहजता जताई है.

Advertisement
राम के kiss करने पर बवाल (Photo: Screengrab) राम के kiss करने पर बवाल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में एंटरटेनमेंट पीक पर है. शो खत्म होने में 1 हफ्ता बचा है. फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स ने अपना गेम अप कर दिया है. शो में टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर चर्चा में रहे. उनकी जर्नी से कंट्रोवर्सी भी जुड़ी. राम पर फीमेल कंटेस्टेंट्स को kiss करने की आदत भारी पड़ी है. उन्हें इसके लिए ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

राम कपूर का किसिंग किस्सा
बीते एपिसोड में राम कपूर के kiss एंगल पर वरुण यादव से टास्क के दौरान सवाल हुआ. दरअसल, एक टास्क के लिए वरुण और राम को बुलाया गया था. लॉकअप में खर्चा पानी कमाने के लिए उन्हें पॉइंट्स जोड़ने थे. उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ. जहां वरुण-राम को जेलर रितेश देशमुख के सवालों के जवाब देने थे. रितेश ने वरुण से पूछा- जब राम गालों पर kiss करते हैं तो क्या श्रेया कालरा असहज हो जाती हैं?

जवाब में वरुण ने कहा- हां. श्रेया ने लॉकअप में अपूर्वा मखीजा से बात करते हुए कहा कि ये बात एकदम सच है. टास्क जीतने के बाद वो बार-बार kiss करते हैं, फिर बाद में पलट जाते हैं. उनकी इन हरकतों से मुझे अब इरिटेशन होती है. कल मुझे हाथ लगा रहे थे, मैंने कहा- डोन्ट टच मी.

Advertisement

इंटरनेट पर एक क्लिप और वायरल हो रही है जिसमें राम ने आकांक्षा चमोला से बात करते हुए उनके हाथ पर kiss किया. ये वीडियो देखकर यूजर्स ने मजे लिए. एक ने लिखा- लगता है अपनी kiss करने की आदत से राम कपूर बाज नहीं आएंगे. दूसरे शख्स ने लिखा- राम क्यों हर किसी लड़की को kiss करने लगते हैं. यूजर्स ने राम के इस जेस्चर को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया है. 

पुराने एपिसोड में श्रेया ने राम के बार-बार उन्हें kiss करने पर भड़ास निकाली थी. शिल्पा शिंदे संग बातचीत में श्रेया ने कहा था- वो आदमी मुंह पर आकर थूक देता है. थोड़ी तो बाउंड्री मैंटेन करो, आप हर जगह बस थूकते रहते हो. अगर इस बार उन्होंने मुझे kiss करने की कोशिश की, तो मैं उसका मुंह पकड़कर बोलने वाली हूं- भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, तो इसलिए अब मत करियो.

राम को kiss करने पर इंटरनेट पर जमकर हेट मिली. तब एक्टर के सपोर्ट में उनकी पत्नी गौतमी आई थीं. गौतमी ने पति को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें जज ना किया जाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »