'बाबा निराला' बनकर लौट रहे बॉबी देओल, शुरू हुई 'आश्रम 4' की शूटिंग, बोले- जपनाम

प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें बॉबी देओल बाबा निराला के किरदार में वापसी कर रहे हैं. सीजन 4 में धर्म, राजनीति, अपराध और भक्ति के नाम पर चलने वाले धोखे की नई परतें उजागर होंगी.

Advertisement
वीकेंड पर बॉबी का सरप्राइज (Photo: Social Media) वीकेंड पर बॉबी का सरप्राइज (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

मलगता है कि 2026 बॉबी देओल का साल है. वो बैक टू बैक फैन्स को गुड न्यूज दे रहे हैं. वीकेंड पर बॉबी ने फैन्स को धमाकेदार सरप्राइज दिया है. प्रकाश झा की  वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. बॉबी देओल और प्रकाश झा ने सोशल मीडिया के जरिए 'आश्रम 4' की अनाउंसमेंट की है. 

Advertisement

आश्रम 4 की शूटिंग शुरू
22 अगस्त 2026 को प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे, जो सीरीज की सबसे बड़ी ताकत रहा है. सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा गया कि एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है. जपनाम. आश्रम 4 की शूटिंग शुरू. 

प्रकाश झा ने पहले ही हिंट दिया था कि सीजन 4 का नाम 'एक बदनाम आश्रम' हो सकता है और कहानी जेल में बंद बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमेगी. आश्रम के अंदर पावर स्ट्रगल, गद्दारों की पहचान और नए दुश्मनों का सामना बाबा को करना पड़ेगा. सीजन 3 में पम्मी (आदिति पोहनकर) ने बाबा के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ दी थी, तो वहीं सोनिया (ईशा गुप्ता) ने बाबा को 'भगवान निराला' के रूप में प्रोजेक्ट किया था. अब सीजन 4 में इन सभी किरदारों के बीच टकराव और गहरा होगा. 

Advertisement


 
बॉबी देओल की वापसी
'एनिमल' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद बॉबी देओल का स्टारडम और भी बढ़ा है. प्रकाश झा ने कहा है कि 'आश्रम' सीरीज ने भी बॉबी की लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई है. अब वो एक बार फिर अपने सबसे यादगार किरदार में लौट रहे हैं. फिलहाल शूटिंग शुरू हुई है, लेकिन रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. उम्मीद है कि सीरीज 2027 के शुरू में प्राइम वीडियो (एमएक्स प्लेयर) पर स्ट्रीम होगी.

'आश्रम 4' के साथ एक बार फिर धर्म, राजनीति, अपराध और भक्ति के नाम पर चलने वाले धोखे की परतें उजागर होंगी. बाबा निराला का खेल नए मोड़ पर होगा. बॉबी के फैन्स 'आश्रम 4' खुशी से झूम उठे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »