Advertisement

ओटीटी

Pawan Singh Actress Emotional: पवन सिंह की हीरोइन हुई टॉर्चर, बेटे के लिए तड़पी, 1 साल से नहीं मिली, फूट-फूटकर रोईं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST
  • 1/11

भोजपुरी और हरियाणवी एक्ट्रेस सोनम मलिक रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है.
 

  • 2/11

इसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा करती दिखीं. सोनम ने बताया कि उनका 7 साल का एक लड़का है.
 

  • 3/11

इससे पहले सोनम ने बेटे का जिक्र काजल राघवानी संग किया था. अब उन्होंने स्वरा भास्कर से अपनी पर्सनल लाइफ का सीक्रेट शेयर किया है.
 

Advertisement
  • 4/11

सोनम ने रोते हुए कहा कि वो इस बारे में शो से बाहर जाते वक्त बोलेंगी. उन्होंने किसी शख्स का जिक्र किया जो उन्हें बच्चे से मिलने नहीं देता.
 

  • 5/11

वो कहती हैं- मेरी बात नहीं करवाते उससे. बेटे से दूर कर दिया मुझे. अभी मैं आखिरी दिन के लिए रुकी हुई हैं. वो कहते हैं- तू कब मरेगी.
 

  • 6/11

इससे पहले सोनम ने काजल राघवानी को अपने बच्चे की फोटो दिखाकर कहा था- ये मेरा बेटा है. मैं उसी के लिए यहां पर आई हूं.
 

Advertisement
  • 7/11

''मेरे को मिलने नहीं देते उससे. एक साल से उसको देखा नहीं है. मेरा बेटा हरियाणा में रहता है. वो 7 साल का है.''
 

  • 8/11

हालांकि शो में हुई इस बातचीत में सोनम ने अपने पति, मैरिटल स्टेट्स और पार्टनर के बारे में कोई बात नहीं की. बस बेटे का जिक्र किया.
 

  • 9/11

सोनम को बेटे के लिए तरसता देख फैंस की आंखें नम हो रही हैं. यूजर्स ने कहा- सोनम के हंसते हुए चेहरे के पीछे कितना दर्द छिपा है. 
 

Advertisement
  • 10/11

सोनम अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करतीं. वो हरियाणा से हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर उन्हें फेम मिला.
 

  • 11/11

सोनम ने पवन सिंह के साथ गाने से डेब्यू किया था. वो हरियाणवी इंडस्ट्री में भी काम करती हैं. उनके बॉलीवुड में काम करने की चर्चा है.
 

All Photos: Instagram @sonam_malik15
 

Advertisement
Advertisement