Advertisement

ओटीटी

OTT Release This Week: इमरान हाशमी की 'आवारापन' से स्पाइडरमैन की एंट्री तक, ओटीटी पर मचेगा धमाल!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST
  • 1/8

इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी नई फिल्में और वेब सीरीज आ गई हैं, उसकी पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आ गए हैं. प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5 और जियो हॉटस्टार पर आप अपनी पसंदीदा फिल्म या सीरीज देख सकते हैं. 

  • 2/8

टाइटल- स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे

प्लेटफॉर्म- अमेजॉन प्राइम

'स्पाइडरमैन' की नई फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे अब ओटीटी पर रेंट के लिए उपलब्ध है. इस बार पीटर पार्कर के सामने नई चुनौतियां हैं, जिनका उसे सामना करना है. इस फिल्म में MCU के हल्क का भी जोरदार कैमियो है, जिसे देखने में आपको जरूर मजा आने वाला है.

 

  • 3/8

टाइटल-  आवारापन 2

प्लेटफॉर्म- अमेजॉन प्राइम

इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म आवारापन 2 ओटीटी पर आ चुकी है. इस बार शिवम पंडित क्राइम की दुनिया में वापस लौटता जरूर है. मगर आज भी वो अपने पुराने प्यार को भुला नहीं पाया है. इसी आवारापन में जीता हुआ शिवम मौत को गले लगाने की कोशिश में उलझा रहता है.

Advertisement
  • 4/8

टाइटल-  मैचबॉक्स

प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी

जॉन सीना की लेटेस्ट फिल्म मैचबॉक्स एप्पल टीवी पर स्ट्रीम हो रही है. ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक पूर्व सैनिक की है, जो बाद में सुपर जासूस बन जाता है. वो अपने बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर परमाणु बम हासिल करने के मिशन पर निकलता है. इस दौरान उसे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के अधिकारियों के सामने खुद को बेगुनाह भी साबित करना है.

  • 5/8

टाइटल-  रिपोर्टिंग लाइव

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

परिणीति चोपड़ा, शेखर सुमन, अमोल पालेकर और देवेन भोजानी स्टारर फिल्म रिपोर्टिंग लाइव नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसमें परिणीति एक ऐसी पत्रकार का किरदार निभा रही हैं, जो रेत के अवैध खनन से जुड़े घोटाले का पर्दाफाश करना चाहती है. इस दौरान वो सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है.

  • 6/8

टाइटल-  एनिमल्स

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

बेन एफ्लेक की नेटफ्लिक्स फिल्म एनिमल्स एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसका बेटा किडनैप हो जाता है. बेन एफ्लेक का किरदार लॉस एंजिलिस में मेयर पद का उम्मीदवार है. बेटे को छुड़ाने के लिए फिरौती की बड़ी रकम जुटानी पड़ती है और इस मुश्किल हालात में परिवार को कई कड़े फैसले लेने पड़ते हैं.

Advertisement
  • 7/8

टाइटल-  डिस्क्लोजर डे

प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग की फिल्म डिस्क्लोजर डे ओटीटी पर आ गई है. कहानी एलियन से जुड़ी है. इसमें एक टीवी मौसम विशेषज्ञ और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एलियन जीवन की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन उनकी जांच एक ऐसी सरकारी एजेंसी को पसंद नहीं आती, जो इस मामले को गुप्त रखना चाहती है. 

  • 8/8

टाइटल-  द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो

इवान मैकग्रेगर और ऐन हैथवे की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर आप रेंट करके देख सकते हैं. कहानी 1980 के दशक के मिशिगन के एक रिहायशी इलाके की है. यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उनके इलाके में डायनासोर आ जाते हैं. फिल्म में एक्शन और एडवेंचर के साथ परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन भी है.

Advertisement
Advertisement