Advertisement

ओटीटी

'TV की बहुओं' को किया डेट, रिश्ते में आया धर्म-उम्र? ब्रेकअप का दर्द नहीं भूले कुशाल, Ex पर किया अटैक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्टर कुशाल टंडन आजकल प्राइम वीडियो के शो द अलायंस में दिख रहे हैं. 2013 में वो बिग बॉस 7 में नजर आए थे. वहां उनके तीखे तेवर देखने को मिले थे. सालों बाद भी वो बिल्कुल नहीं बदले हैं.
 

Photo: Instagram @therealkushaltandon
 

  • 2/10

द अलायंस में कुशाल जिस तरह गेम खेल रहे हैं, उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स उन्हें बदतमीज और एरोगेंट का टैग दे रहे हैं. हाल में कुशाल ने रियलिटी शो में अपनी लव लाइफ पर बात की.
 

Photo: Instagram @therealkushaltandon
 

  • 3/10

कुशाल ने कहा- जब लड़कियां मुझे डेट करती हैं और शादी नहीं कर पातीं, तो मुझे नार्सिसिस्ट (वो इंसान जो ईगोस्टिक, स्वार्थी होता है, जिसके अंदर दूसरों के लिए सहानुभूति नहीं होती) बुलाती हैं. 
 

Photo: Instagram @shivangijoshi18

Advertisement
  • 4/10

कुशाल का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये स्टेटमेंट इसलिए भी अखरा है क्योंकि वो टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं.
 

Photo: Instagram @shivangijoshi18

  • 5/10

बिग बॉस 7 में उनका गौहर खान संग अफेयर शुरू हुआ था. शो खत्म होने के बाद वो काफी वक्त तक रिश्ते में रहे. 1 साल बाद 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया था. उनका रिश्ता बुरे नोट पर टूटा था.
 

Photo: Instagram @gauaharkhan

  • 6/10

कुशाल ने ब्रेकअप की वजह धर्म को लेकर मतभेद बताए थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने ये तक कहा कि गौहर उनका धर्म बदलवाना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया था. 
 

Photo: Instagram @gauaharkhan

Advertisement
  • 7/10

कुशाल संग रिश्ता टूटने के सालों बाद गौहर ने 2020 में जैद दरबार संग शादी की. उनके दो बेटे हैं. खास बात ये है कि द अलायंस में जैद और कुशाल साथ में खेल रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @gauaharkhan

  • 8/10

गौहर से रिश्ता टूटने के बाद कुशाल को उम्र में छोटी शिवांगी जोशी से प्यार हुआ. शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के सेट पर उनकी लव स्टोरी शुरू हुई. मगर ये रिश्ता भी टूट गया. दोनों में 13 साल का फासला था.
 

Photo: Instagram @therealkushaltandon
 

  • 9/10

गौहर और शिवांगी के अलावा कुशाल का नाम रिद्धिमा पंडित और अनेरी वजानी संग भी जुड़ा है. हालांकि दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इन खबरों को गलत बताया है. उन्होंने कुशाल को सिर्फ दोस्त का टैग दिया. 
 

Photo: Instagram @shivangijoshi18

Advertisement
  • 10/10

कुशाल की लवलाइफ का शोर थम गया था. लेकिन द अलायंस में नजर आने के बाद एक्टर से जुड़ी कंट्रोवर्सीज फिर से उठने लगी हैं. देखना होगा रियलिटी शो में आगे जाकर उनकी लाइफ के कौन से पन्ने खुलते हैं.  
 

Photo: Instagram @therealkushaltandon
 

Advertisement
Advertisement