Advertisement

ओटीटी

शादी के 10 साल बाद भी मां नहीं बनीं आकांक्षा, सुनी गंदी बातें, पत्नी से मिलकर इमोशनल हुए गौरव खन्ना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST
  • 1/10

लॉकअप 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है.  गुरुवार के एपिसोड में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे. दोनों की बातचीत इनके फैन्स को इमोशनल कर गई. 

  • 2/10

गौरव ने आकांक्षा को बताया कि लोग हमारे रिश्ते को फेक समझ रहे हैं. बाहर बातें हो रही हैं कि मैं तुम्हें बस मशहूर करने के लिए सब जगह ले जा रहा था. 

  • 3/10

गौरव ने कहा- मैं सिर्फ मीडिया से बच रहा हूं. हर कोई इसपर हिस्सा लेना चाहता है. लोग इसे फेक कह रहे हैं. लोग सोचते हैं कि मैं सिर्फ अभिनय कर रहा हूं. मैं प्रभावित हुआ कि लोगों ने इसे कैसे लिया. उन्हें खुला मैदान मिल गया है, वो जो चाहें कहानी बना रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/10

गौरव ने आकांक्षा से कहा कि वो अभी भी कानूनी तौर पर उनकी पत्नी हैं. उनके बारे में किसी से भी बुरी बातें सुनना उनके मुश्किल है. आकांक्षा ने कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती, क्योंकि कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरे पति हो. मैं अभी भी तुम्हारी पत्नी हूं.  

  • 5/10

आकांक्षा कहती हैं कि मैं उन लोगों के बारे में बुरा बोलना पसंद नहीं करती जिनके साथ मैं रही हूं या जो मेरे साथ हैं.  गौरव ने कहा कि शो पर उन्हें रोता हुआ देखना पसंद नहीं आया, उन्होंने कहा, अलग होना मेरे लिए आसान नहीं है. मैं खुद को बहुत मजबूती से संभाले हुए हूं. जब बात करने के लिए कोई नहीं होता तो बहुत मुश्किल होती है. 

  • 6/10

आकांक्षा भावुक होकर बोलीं, 'मेरे पास बात करने को कोई नहीं है. तुम अभी भी अपने घर में हो. तुम अभी भी अपने माता-पिता को कॉल कर सकते हो और उनसे बात कर सकते हो. मैं किसी से बात नहीं कर सकती.'

Advertisement
  • 7/10

गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने पामेला से कहा कि लोगों ने उन्हें बच्चों न चाहने पर शेम किया. वो कहती हैं कि लगभग एक साल से मैं गंदे शब्द सुन रही हूं.
 

  • 8/10

आकांक्षा ने कहा कि मैं सब तरह का गम सह रही हूं. मुझे सभी ने इस बात के लिए कोसा और शेम किया कि मैं बच्चे नहीं चाहती. इन लोगों ने मुझे कहा कि उसे छोड़ दो और उन्होंने कहा कि वो पिता बनना चाहता है. मैं उसका जीवन बर्बाद कर रही हूं, उससे माता-पिता बनने का मौका छीन रही हूं. 

  • 9/10

आकांक्षा कहती हैं कि अब जब हम अलग हो रहे हैं तो भी आप इसे स्वीकार नहीं कर सकते? इतना कहकर वो रो पड़ीं. आकांक्षा और गौरव के मिलन हर किसी को रुला दिया है. 
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @akankshagkhanna

Advertisement
Advertisement