Advertisement

ओटीटी

'पैंट्स नहीं पहनती' जेंडर बदलकर बनी लड़की, साड़ी से छिपाए बॉडी पार्ट्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 29 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST
  • 1/8

एला डी वर्मा का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था, लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि वो लड़की हैं. एक दिन उन्होंने परिवार के सामने अपना सच रखा और जेंडर चेंज सर्जरी कराकर लड़की बन गए.
 

  • 2/8

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का सच बताया. वहां की पॉलिटिक्स और होने वाले भेदभाव पर बात की. ये भी बताया कि वो जींस या पैंट नहीं पहनती हैं. 

  • 3/8

 एला से पूछा गया कि एक इवेंट में आप जींस पहनने में अंकफर्टेबल हो गई थीं. उन्होंने कहा है कि हां. मैं कोई भी ऐसा कपड़ा नहीं पहनती हूं, जहां मेरे पैर डिवाइडेड नजर आएं. 

Advertisement
  • 4/8

'मैं जींस या पैंट नहीं पहनती हूं. मैं साड़ी और स्कर्ट्स पहनती हूं. मैं अपने बॉडी पार्ट्स को लेकर इनसिक्योर हूं. हर शख्स किसी ना किसी चीज को लेकर इनसिक्योर होता है, मैं अपने बॉडी पार्ट्स को लेकर हूं.'

  • 5/8

उन्होंने कहा कि कई चीजें आपको आपकी बॉडी को लेकर सजग करती हैं. इसलिए जब मैं 'मंगल मुखी' की शूटिंग कर रही थी, तो मैं पुलिस की वर्दी पहनते वक्त डरी हुई थी. 

  • 6/8

'पर शो पर सभी ने मेरा सपोर्ट किया. ट्रेलर ने मेरे कंफर्ट के हिसाब से आउटफिट बनाई, जिससे मुझे जरा भी परेशानी नहीं हुई.'
 

Advertisement
  • 7/8

एला ने कहा कि लड़की बनने के लिए उन्होंने बहुत कुछ सहा है. उन्हें समाज, रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े. पर वो अपनी पहचान छिपाकर नहीं जीना चाहती थीं. 
 

  • 8/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं खुशकिस्मत हैं कि उन्हें सड़क पर भीख नहीं मांगनी पड़ती. क्योंकि ट्रांसजेंडर को समाज में काम मिलना मुश्किल है, जिस वजह से उन्हें भीख मांगनी पड़ती है, रेड लाइट एरिया में खड़े होना पड़ता है. 

All Photos: Instagram @elladverma

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement