लॉकअप सीजन 2 में टीवी की हसीना आकांक्षा चमोला ने अपने डार्क सीक्रेट्स का खुलासा किया था. उन्होंने तलाक और सेक्सुअलिटी रिवील की थी.
आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना संग शादी में अनबन और तलाक लेने की बात बोलकर सबको हैरान किया था. इससे भी ज्यादा शॉकिंग उनकी सेक्सुअलिटी का सीक्रेट था.
एक्ट्रेस ने शो में बताया कि वो बायसेक्सुअल हैं. लड़कियों को लेकर उनके दिल में फीलिंग पैदा होती हैं. ये बात शादी से पहले गौरव को पता थी.
अब IANS को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा से पूछा गया कि उनके सेक्सुअलिटी के खुलासे पर पेरेंट्स और सास-ससुर का कैसा रिएक्शन था?
जवाब में आकांक्षा ने बताया कि गौरव के पेरेंट्स का उन्हें रिएक्शन नहीं मालूम है. क्योंकि उनकी आपस में कोई बातचीत नहीं होती है.
एक्ट्रेस ने कहा- मेरे सास ससुर ने कुछ नहीं कहा क्योंकि हम लोगों में बातचीत नहीं होती है. इसलिए उन्होंने मेरी बात पर कैसे रिएक्ट किया, मैं नहीं जानती.
''जहां तक मेरे पेरेंट्स के रिएक्शन की बात है, तो वो क्या ही कहेंगे. हमारे पेरेंट्स खुद के होते हैं. कौन सा पेरेंट अपने बच्चों को कुछ कहता है?''
आकांक्षा ने लॉकअप में अपने दो सीक्रेट्स बताकर सनसनी मचाई थी. तीसरा सीक्रेट रिवील करने से पहले वो शो से आउट हो गई थीं.
शो में एक्ट्रेस अपने तीसरे सीक्रेट के रिवील होने को लेकर डर रही थीं. उन्होंने कंटेस्टेंट संग बातचीत में कहा था कि ये राज उन्हें और गौरव को बुरी तरह निशाने पर लेगा.
All Photos: Instagram @akankshagkhanna