यूट्यूबर ने जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के ट्रेलर को किया ट्रोल, बदले में एक्टर विश्वाक सेन ने कर दिया बॉडी शेम

साउथ के दो यूट्यूबर्स एक लाइव इंस्टाग्राम डिस्कशन करते नजर आए जिसमें उन्होंने 'देवरा' के ट्रेलर को काफी ट्रोल किया. उन्होंने ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई शिकायतों को हाईलाइट किया, जिसमें एक कमेंट जूनियर एनटीआर के अपीयरेंस पर भी था. विश्वाक सेन को यूट्यूबर्स का डिस्कशन खटक गया और उन्होंने कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया.

Advertisement
जूनियर एनटीआर, विश्वाक सेन जूनियर एनटीआर, विश्वाक सेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' का ट्रेलर हाल ही में सामने आया. फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं. 'देवरा' के ट्रेलर को जनता से मिक्स रिस्पॉन्स मिला. जहां कई लोगों को परफॉरमेंस और एक्टर्स के लुक्स के हिसाब से ट्रेलर बहुत पसंद आया, वहीं कुछ को ट्रेलर बहुत अच्छा नहीं लगा.  

साउथ के दो यूट्यूबर्स एक लाइव इंस्टाग्राम डिस्कशन करते नजर आए जिसमें उन्होंने 'देवरा' के ट्रेलर को काफी ट्रोल किया. उन्होंने ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई शिकायतों को हाईलाइट किया, जिसमें एक कमेंट जूनियर एनटीआर के अपीयरेंस पर भी था. तेलुगू एक्टर और जूनियर एनटीआर के फैन विश्वाक सेन को यूट्यूबर्स का डिस्कशन खटक गया और उन्होंने कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया. 

Advertisement

विश्वाक सेन ने जवाब देते हुए यूट्यूबर को कर दिया बॉडी शेम 
दोनों यूट्यूबर्स ने जूनियर एनटीआर के अपीयरेंस समेत 'देवरा' ट्रेलर के एक सीन की तगड़ी खिंचाई की, जिसमें एनटीआर एक शार्क पर राइड करते नजर आ रहे हैं. इन यूट्यूबर्स में से एक का नाम भी विश्वाक था. 

एक्टर विश्वाक सेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यूट्यूबर का जिक्र करते हुए लिखा, 'ये आदमी सिर्फ मेरा नाम खराब करने के लिए ही दुनिया में है. तुम पहले दीवार का सपोर्ट लिए बिना 2 मिनट तक बैठकर दिखाओ, उसके बाद तुम ये डिस्कस करना कि दर्शकों के लिए बेहतर सिनेमा कैसे बनाया जाए. तुम्हारी शक्ल देखकर ही मुझे गुस्सा आ जाता है, इसलिए तुम्हें किसी के लुक्स पर बात नहीं करनी चाहिए.' विश्वाक ने ये भी बताया कि वो जिस यूट्यूबर के बारे में बोल रहे हैं उसका नाम भी विश्वाक है. 

Advertisement

कौन हैं विश्वाक सेन?
विश्वाक सेन तेलुगू इंडस्ट्री के एक्टर, राइटर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने 2017 में अपना फिल्म डेब्यू किया था. हिट, गामी और गैंग्स ऑफ गोदावरी जैसी फिल्मों में विश्वाक काम कर चुके हैं. 

विश्वाक सेन खुले तौर पर खुद को जूनियर एनटीआर का बड़ा फैन बताते हैं और दोनों का रिलेशनशिप बहुत अच्छा है. कुछ समय पहले ही जूनियर एनटीआर ने एक इवेंट में विश्वाक और सिद्धू जोनालागड्डा की तारीफ की थी और उन्हें तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का फ्यूचर बताया था. 

'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर लीड रोल निभा रहे हैं जबकि सैफ अली खान फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं. जाह्नवी कपूर, इस फिल्म में एनटीआर की लव इंटरेस्ट का रोल कर रही हैं. 'देवरा' तेलुगू समेत हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 27 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »