यामी गौतम ने उठाया धनुष-बाण, रावण पर साधा निशाना, बोलीं- जय श्री राम

Yami Gautam Dussehra 2026: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम धनुष-बाण थामे नजर आईं. दशहरे पर उनका खास अंदाज और महिला सम्मान की थीम में उनका बढ़चढ़ का हिस्सा लेना फैंस का दिल जीत गया.

Advertisement
राम बन यामी गौतम ने चलाया तीर (Photo: Instagram @yamigautam) राम बन यामी गौतम ने चलाया तीर (Photo: Instagram @yamigautam)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

दशहरे के मौके पर दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाथों में धनुष उठाए, तीर चलाते नजर आईं. मौका था बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने का, लेकिन इस बार रावण वध का अंदाज कुछ अलग था. यामी ने इस खास आयोजन में हिस्सा लिया और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विजयदशमी के जश्न की झलक भी दिखाई. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मैं आइकॉनिक लव कुश रामलीला में' और इस खास पल को बेहद खूबसूरत एहसास बताया.

यामी गौतम ने थामा धनुष, रावण वध को लेकर क्यों है चर्चा?

दशहरा यानी विजयदशमी, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य आयोजन किया गया. लेकिन 2026 की रामलीला की खास बात है महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश.

इसी खास थीम के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस यामी गौतम को रावण वध के आयोजन से जोड़ा गया. यामी की धनुष थामे तस्वीर सामने आने के बाद इस आयोजन को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

'एक धड़कन की तरह जुटे लोग', यामी ने शेयर किया खास एहसास

Advertisement

यामी गौतम ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में शामिल होना उनके लिए बेहद खूबसूरत एहसास है. उन्होंने विजयदशमी के जश्न के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोग एक धड़कन की तरह एक साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मना रहे थे. जय श्री राम, हैप्पी दशहरा.

एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने दशहरे के उत्साह और रामलीला से लोगों के जुड़ाव की झलक दिखाई.

'नई नवेली' में भी किया था रावण वध, अब रामलीला में दिखा अलग अंदाज

यामी गौतम हाल ही में अपनी फिल्म 'नई नवेली' में भी रावण वध करती नजर आई थीं. ऐसे में दशहरे के मौके पर रामलीला के आयोजन से उनका जुड़ना खास चर्चा का विषय बन गया. पर्दे पर बुराई के खिलाफ खड़ी नजर आने वाली यामी अब इस त्योहार के जरिए भी अच्छाई की जीत और महिलाओं के सम्मान का संदेश देती दिखीं.

दिल्ली की लव कुश रामलीला में इससे पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम, प्रभास, करीना कपूर और रोहित शेट्टी जैसे कई बड़े सितारे शामिल हो चुके हैं. अब यामी गौतम का इस आयोजन से जुड़ना भी चर्चा में है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »