'कॉम्प्रोमाइज नहीं बस हग करना', वसुधा फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर आजकल अपने टीवी शो 'वसुधा' की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान, उन्होंने कास्टिंग से जुड़ी दिक्कतों, 'कास्टिंग काउच' के अनुभवों जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी.

Advertisement
कास्टिंग काउच पर बोलीं प्रिया ठाकुर (Photo: Instagram/@iampriyathakurr) कास्टिंग काउच पर बोलीं प्रिया ठाकुर (Photo: Instagram/@iampriyathakurr)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

ज़ी टीवी के फेमस सीरियल 'वसुधा' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. उनका शो टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर है, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी है. लेकिन इस सफलता के पीछे संघर्ष की एक ऐसी कहानी भी है, जो ग्लैमर की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे को उजागर करती है.

Advertisement

हाल ही में Galatta India को दिए  एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने अपने करियर के उन कड़वे एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री की बनावटी दुनिया को लेकर ऐसी बातें बताईं, जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देंगी.

प्रिया ठाकुर ने करियर में आए उतार-चढ़ाव को भी दर्शकों के सामने रखा. उन्होंने बताया कि कैसे एक व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के कारण कभी-कभी उन्हें दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ता है, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने मौजूदा शो पर है.

जब कैफे में मिलने के नाम पर दिया गया ऑफर
कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए प्रिया ने बताया कि उनके साथ कई बार ऐसी घटनाएं हुईं, जहां उन्हें काम के बदले अजीबोगरीब शर्तें मानने को कहा गया. उन्होंने एक वाकया शेयर करते हुए कहा कि एक बार उन्हें किसी फिल्म के लिए कॉल आया, जिसका शूट साउथ अफ्रीका-अमेरिका में होना था. लेकिन सामने वाले शख्स ने जोर दिया कि वह उनसे ऑफिस के बजाय एक कैफे में आकर मिलें. जब प्रिया ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी फिल्म बनाने वालों का अपना ऑफिस क्यों नहीं है, तो उन्हें जवाब मिला कि 'सर' बाहर ही मिलना चाहते हैं. 

Advertisement

मैंने पूछा, 'आपको मेरे बारे में क्या जानना है, जो मैं आपको ऑफिस में नहीं बता सकती, कैफे में ही बताउंगी?' तो उन्होंने कहा, 'चलो आप माइंड कर रहे हो तो छोड़ो फिर हम किसी ओर को बोलते हैं.' मैंने भी कह दिया कि हां, आप किसी और को ही बोल दो मुझे कैफे में ही क्यों बुला रहे हो? आपका ऑफिस ही नहीं है, इतनी बड़ी फिल्म बना रहे हो, साउथ अफ्रीका में शूट करने वाले हो. तो मैं इतनी भी नासमझ नहीं हूं, मासूम भले हूं.'

'हग' करने की अजीब शर्त 
प्रिया ने अपने एक और एक्सपीरियंस का जिक्र किया जिसे सुनकर हर कोई दंग है. उन्होंने बताया कि एक कॉल के दौरान उनसे कहा गया कि फिल्म में काम करने के लिए कोई बड़ा 'कॉम्प्रोमाइज' नहीं करना है, बस फिल्म बनाने वाले 'सर' को गले लगाना (हग करना) होगा. प्रिया इस बात को सुनकर सन्न रह गई थीं. 

प्रिया ठाकुर ने बताया, 'एक बार तो मुझे कॉल आया वो कहता ही कि कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं है, आपने पढ़ा ही होगा. तो सर को सिर्फ हग करनी है और कुछ नहीं करना है. मैंने कहा, 'कौनसे सर को हग करना है?' उधर से जवाब आया जो हमारी फिल्म बना रहे है.' मैंने पूछा, 'लेकिन हग क्यों करना है?' उन्होंने कहा, 'अरे उससे ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ हग-हग ही करना है. मैं सोच में पड़ गई कि यार कैसे लोग है, मैंने इतनी गालियां दी. ये ही एक वजह थी, जिसकी वजह से मैंने गालियां सीखीं ताकि ऐसे लोग मुझे कॉल ना करें. उसके बाद उन्होंने काफी सॉरी कहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »