सड़क पर ठेला लगाकर Momos बेच रही 'वड़ा पाव गर्ल', टूटा स्टारडम, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

इंटरनेट पर कभी सनसनी बनीं 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित अब सड़क किनारे ठेले पर मोमोज बेचती नजर आई हैं. उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग चुटकी ले रहे हैं.

Advertisement
वड़ा पाव के बाद मोमोज बेच रहीं चंद्रिका दीक्षित (Photo: Screengrab) वड़ा पाव के बाद मोमोज बेच रहीं चंद्रिका दीक्षित (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

कहते हैं कि वक्त और किस्मत बदलते देर नहीं लगती. सोशल मीडिया के जरिए रातोरात मशहूर हुईं 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित ने 'बिग बॉस' तक का सफर तय किया. लेकिन स्टारडम देखने के बाद अब चंद्रिका का दौर फिर से बदल चुका है. वो एक बार फिर सड़क पर ठेला लगाने लगी हैं. 

ठेला लगाने पर मजबूर चंद्रिका

चंद्रिका का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिर से सड़क पर ठेला लगाती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन इस बार चंद्रिका वड़ा पाव नहीं, बल्कि मोमोज बेच रही हैं. 

Advertisement

चंद्रिका ने कहा कि अब सर्दियां आने वाली हैं. सर्दियों में लोगों को मोमोज खाना काफी पसंद है. इसलिए उन्होंने अब खुद से मोमोज बनाकर बेचना शुरू किए हैं. चंद्रिका ने ये भी क्लियर किया कि वो वड़ा पाव भी बेच रही हैं, लेकिन अब से मोमोज भी साथ में बेचेंगी. 

 

लोगों ने उड़ाया मजाक

चंद्रिका के फिर से सड़क पर ठेला लगाने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस से सीधा कार्ट पर आ गईं.  एक दूसरे यूजर ने लिखा- फिर से सड़क पर आ गई. एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर रोना-धोना करेगी. 

बता दें कि कुछ समय पहले चंद्रिका पति संग अपनी अनबन और तलाक के ड्रामे को लेकर सुर्खियों में रही थीं. मुस्लिम मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो बनाने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन लड़ाई-झगड़े के बीच उन्होंने पति संग पैचअप कर लिया था, जिससे लोग काफी हैरान हुए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »